मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

by

एएम नाथ। नालागढ़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व आसपास के क्षेत्रों के लिए 7.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन किया।
उन्होंने नालागढ़ के लिए 5.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सात टयूबवेल तथा नालागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में 4.82 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल स्कीमों की उन्नयन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने 5.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कोटला कलां पुल, 4.44 करोड़ रुपये की लागत से रेतार खड्ड पुल तथा 3.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भटौली खड्ड पुल सहित तीन पुलों की आधारशिला भी रखी।
मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यहां विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे राज्य में समान विकास को प्राथमिकता दे रही है तथा जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दान की गई दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दानियों के उदार योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा इस नेक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने इन परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नालागढ़ के लोगों के प्रति विशेष स्नेह है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, विधायक राम कुमार, संजय अवस्थी तथा विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वेबिनार का आयोजन

ऊना – नीति आयोग द्वारा अधिकृत भारतीय शिक्षक मंडल द्वारा जिला परियोजना कार्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में अध्यापक की भूमिका पर एक वैबिनार का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने को लेकर कार्य करना सुनिश्चित बनाऐं नगर परिषद : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक ई-रिक्शा के लिए भगोत में स्थापित होगा चार्जिंग पॉइंट : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लायक राम वर्मा डीसी सिरमौर : 4 आईएएस-एचएएस को दिया अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस/एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास बन जाएगा AIDS : 2 इंजेक्शन से ही हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी बीमारी, मिटेगी एचआईवी

एड्स का दंश जितना बड़ा शारीरिक है, उससे कहीं बड़ा सामाजिक है. आज भी अगर किसी को एचआईवी एड्स हो जाए तो इसे बेहद बुरी नजर से देखा जाता है. लेकिन अब इस दंश...
Translate »
error: Content is protected !!