गुनाह मैं बार बार करूंगा-बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए आवाज उठाना अगर गुनाह है तो : आरएस बाली

by
एएम नाथ।  धर्मशाला  । हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा बन पर लगाये आरोपों पर पलटवार किया है। बाली ने कहा कि पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हिमाचल की जनता को बार बार भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने बिना तथ्यों के प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है। लेकिन मैं तथ्यों और सुबूतों के साथ उनके इस भ्रमजाल को काट दूंगा।
आरएस  बाली ने कहा कि पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं एफिडेविट दूं कि रोजगार संघर्ष यात्रा के बाद हमने कितने लोगों को रोजगार दिया। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी खुली किताब है। मैने अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने से पहले पूरे प्रदेश में रोजगार यात्रा की।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए आवाज उठाना अगर गुनाह है तो यह गुनाह मैं बार बार करूंगा। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी तक प्रदेश में 20 हजार युवाओं को रोजगार दे चुके हैं। इसके अलावा मैंने अपने बल पर दो साल 3 बड़े रोजगार मेले लगाए हैं। इनका सारा खर्चा मैने अपनी जेब से दिया है। खुद यह नेता कहते हैं कि मैं ज्यादा युवाओं को नौकरियां दे रहा हूं। एक ही क्षेत्र के युवाओं को ज्यादा नौकरी दे रहा हूं। यह नेता मुझ पर आरोप लगा रहे हैं कि मैं एक क्षेत्र के युवाओं को नौकरियां देकर पक्षपात कर रहा हूं और दूसरी तरफ बिक्रम ठाकुर कहते हैं कि मैने कितने युवाओं को रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि यह कहने से पहले पूर्व मंत्री आरोप लगाने से पहले होमवर्क कर ले।
आरएस  बाली ने कहा कि अब मैं फिर से तथ्यों के साथ सभी आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दूंगा। मैं ईमानदारी से प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहा हूं इसलिए हर आरोप का सटीक जवाब देना मेरा कर्तव्य है।  आरएस  बाली ने कहा कि बिक्रम ठाकुर ने मुझसे पूछा कि मैं निगम का चेयरमैन हूं या बिजनेसमैन। मैं बातें घुमाफिराकर नहीं करता हूं। मेरा परिवार 80 के दशक से बिजनेस में है। मेरे लिए राजनीति व्यवसाय नहीं सेवा है। अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिए परिवार 1980 से बिजनेस कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के खिलाफ कारवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग

गढ़शंकर । लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी( ईलाका बीत) पंजाब व हिमाचल प्रदेश के शिष्टमंडल की हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर जिलाधीश होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति और किन्नौर की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

पूर्व सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद, अब जल्दी पूरा होगा सपना देश में एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान डॉ मुखर्जी का सपना, ऐसी महाविभूति को नमन एएम नाथ। मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के देवीदेहरा में आयोजित किया गया “नमो नव मतदाता” सम्मेलन

युवा नव मतदाताओं को किया सम्मानित एएम नाथ। डलहौज़ी :  विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने आज बाथरी के देविदेहरा में भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल डल्हौजी द्वारा आयोजित “नमो नव मतदाता” सम्मेलन...
Translate »
error: Content is protected !!