किसान आंदोलन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली : अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ की बैठक

by
शंभू और खानुरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 14 दिसंबर को अहम बैठक की है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने मंत्रियों से किसान आंदोलन के बारे में जानकारी ली है।
संसद भवन में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने आंदोलन के बारे में बात की और हालात की जानकारी ली है।  इसके साथ ही बैठक में पीएम ने महाराष्ट्र में बनने वाले मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा की।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सरकार सक्रिय नजर आ रही है. कुछ दिन पहले कोर्ट ने दल्लेवाल की बिगड़ती सेहत पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि दल्लेवाल की जिंदगी अनमोल है. इसके चलते उन्हें मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए, लेकिन किसानों का आंदोलन धीरे-धीरे चल रहा है. इसलिए उन पर कोई सख्ती नहीं की जानी चाहिए।
पुलिस ने आंसू गैस के गोले फेंके :  14 दिसंबर को हरियाणा पुलिस ने संभू बॉर्डर से किसानों को हटाने की कोशिश की थी. जिस दौरान किसान पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पानी की बौछारें की गईं।  खबर है कि पुलिस की इस कार्रवाई में कई किसान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज भी किया।
हरियाणा के किसान और महिलाएं होंगी शामिल :  किसानों पर लाठीचार्ज के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च 18 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि दिल्ली कूच करने वाले अगले जत्थे में हरियाणा के किसान और महिलाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह जत्था दिल्ली के लिए कब रवाना होगा।
पंजाब को छोड़कर पूरे देश में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च :   पंधेर ने आंदोलन की अगली रूपरेखा की घोषणा करते हुए कहा कि 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा. वहीं पंजाब में 18 दिसंबर को ट्रेनें रोकी जाएंगी. ट्रेन रोकने का यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा
‘कोई नुकसान हुआ तो मोदी सरकार जिम्मेदार’ :   किसानों पर लाठीचार्ज के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अगर किसी किसान को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदार मोदी सरकार होगी. उन्होंने कहा कि दल्लेवाल से ज्यादा कीमती किसानों की जान है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्लॉट विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली : इलाके में मची अफरा-तफरी

बठिंडा :  नरूआणा-बीड़ रोड क्षेत्र में प्लाट की निशानदेही और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को किया सम्मानित : दून के विधायक राम कुमार रहे समारोह के मुख्य अतिथि

बद्दी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बीबीएन, 7 मार्च (तारा) : महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सक्रिय सहभागिता से आईआरजी संस्था, ग्लेनमार्क फाउंडेशन एवं राज्य एड्स नियंत्रण समिति...
article-image
पंजाब

अगामी पीढ़ियों को भी ऑक्सीजन देगा वातावरण बचाओ समिति गढ़शंकर का पोदारोपन 

गढ़शंकर : वातावरण बचाओ समिति गढ़शंकर दुआरा वातावरण बचाने के लिए लगतार विभिन्न व्यक्तियों के जन्म दिवस पर पोदारोपन करने के क्रम के तहत आज अजायब सिंह बोपाराय व राजिंदर सिंह के जन्म दिवस...
पंजाब

2000 रुपए से 20 हजार रुपए तक जुर्माना: सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग व बिक्री करने पर 

मेयर ने शहर वासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की होशियारपुर :  21 अक्टूबर:   मेयर नगर निगम श्री सुुरिंदर कुमार ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!