किला मुबारक को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला : पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी

by
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन विभाग की एक खास बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने लोहड़ी के बाद पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी दे दी है।
बैठक में सीएम मान ने कहा कि पीपीपी मोड पर निर्मित यह सुंदर डिजाइन वाले होटल आतिथ्य और शान के मामले में एक नया मानक स्थापित करेगा।
पंजाब में डेस्टिनेशन वेडिंग :  बैठक में सीएम मान ने कहा कि पंजाब में डेस्टिनेशन वेडिंग और बाकी कई तरह के इवेंट आयोजित करने के लिए पीपीपी मोड पर बने सुंदर डिजाइन वाला होटल एक पसंदीदा जगह हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि यह होटल राज्य में टूरिज्म सेक्टप को बढ़ावा देगा। खास तौर पर पटियाला के शाही शहर को इससे बहुत बढ़ावा मिलेगा। सीएम मान ने उम्मीद जताई कि पर्यटकों को होटल में आरामदेह प्रवास मिलेगा। साथ ही उन्हें अपनी यात्रा के दौरान राज्य की हॉस्पिटैलिटी का आनंद लेंगे।
         बैठक में एक दूसरे एजेंडे पर बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट करेगी। इस दौरान पूरे पंजाब में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही गुरु साहिब के पदचिह्नों वाले स्थानों का व्यापक विकास किया जाएगा। सीएम मान ने पर्यटन विभाग को महान सिख गुरु के शहीदी दिवस को मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए डिटेल प्रोग्राम तैयार करने का निर्देश दिया है।
सीएम मान ने कहा कि यह महोत्सव पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में इंफ्लुएंसर का काम करेगा क्योंकि यह पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। सीएम मान ने यह भी कहा कि यह महोत्सव राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा और पंजाब की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए जिलावासी लगाई गई पाबंदियों का गंभीरता से करें पालन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक कफ्र्यू के पहले दिन जिला वासियों के सहयोग के लिए जताया आभार जिले में साप्ताहिक कफ्र्यू की सख्ती से शुरुआत, कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों का किया गया कोरोना टैस्ट...
article-image
पंजाब

मैहिंदवांनी से टिप्परों व अन्य भारी वाहनों को सुबह 5 वजे से रांत 10 वजे तक नही गुजरने दिया जाएगा : लोक बचाओ, पिंड संघर्ष कमेटी

गढ़शंकर : लोक बचाओ, पिंड संघर्ष कमेटी ईलाका बीत, मैंहिंदवानी की बैठक रोशन सिंह राणा जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्ताव पास कर हिमाचल प्रदेश के क्रशर और फैक्ट्रियों से का रहे...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते भठ्ठा उद्योग बंद होने की कगार पर : मनीष गुप्ता

होशियारपुर :  केंद्र सरकार की ओर से हर तरफ से देश की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कहना है भट्ठा मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल जिसकी अगुवाई मनीष गुप्ता प्रधान तहसील...
Translate »
error: Content is protected !!