लापरवाही से महिला की मौत-निजी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

by
रोहित जसवाल। ऊना/ नंगल :   रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोमवार देर रात स्वजनों ने जमकर रोष व्यक्त किया।
पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल में भेजा है।  पुलिस ने ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात चिकित्सक व निजी अस्पताल के खिलाफ जनकप्रीत कौर पुत्री महेन्द्र सिंह निवासी गांव मजारी डाकखाना भलडी तहसील नंगल, जिला रोपड पंजाव की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरी की।
निजी क्षेत्र में ‘सरकारी स्टाफ को  सेवा देने का अधिकार नहीं’ :  क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएम डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला की मौत कैसे हुई। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आरोपित चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से विस्तार से रिपोर्ट बनाकर विभाग को शिमला भेजी जाएगी।  क्योंकि किसी भी सरकारी अस्पताल में नियुक्त स्टाफ को निजी क्षेत्र में सेवाएं देने का कोई अधिकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
हम खुद करेंगे ऑपरेशन, इस अस्पताल में आना’ :    भलड़ी गांव के महेन्द्र सिंह अपनी पत्नी को रसोली के ऑपरेशन को लेकर गए थे। लेकिन वहां पर तैनात महिला चिकित्सक ने यह कहकर भेज दिया कि यहां पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इसलिए रक्कड़ कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में ले जाएं।  वह स्वयं आकर ऑपरेशन करेंगी। इसके बाद महिला चिकित्सक ने मंगलवार को ऑपरेशन किया। लेकिन उसके बाद महिला की तबीयत खराब हाे गई और बाद में मौत हो गई। इसके बाद वहां पर परिजनों की तरफ से जमकर प्रदर्शन किया गया।
वहीं, जिला के एसपी राकेश सिंह ने बताया कि एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई। ऊना पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल ‘सामर्थ्य’ के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों में बच्चों की सुरक्षा हेतु समर केयर सेमिनार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए ‘समर केयर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों और मिस्टर और मिस फ्रेशर को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चेयरपर्सन सतविंदर कौर व एमडी डा. निर्मल सिंह के संरक्षण में संचालित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड आईटी माहिलपुर में वाइस चेयरमैन इंजी. प्रतीक के नेतृत्व में वार्षिक सांस्कृतिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डोगरी पंजाबी शब्दकोष का किया विमोचन : साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम –

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू स्थित के.एल. सहगल हॉल में पंजाबी लेखक सभा और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित एक समारोह में स्वर्गीय...
Translate »
error: Content is protected !!