यूथ कांग्रेस ऊना के प्रशांत राये बने अध्यक्ष : 8594 मतों से दर्ज की जीत

by
रोहित जसवाल। ऊना :  यूथ कांग्रेस के परिणामों में प्रशांत राय ने 8594 मतों से जीत दर्ज करते हुए यूथ कांग्रेस ऊना के जिलाध्यक्ष बन गए है। पूर्व में यूथ कांग्रेस हरोली के अध्यक्ष रहे हैं।  उनकी जीत से विधानसभा क्षेत्र हरोली में खुशी की लहर है। जीत के बाद नवनिर्वाचित यूथ अध्यक्ष प्रशांत राय ने शनिवार को वनखंडी में पहुंचकर माँ बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने यूथ टीम के साथ धर्मशाला पहुंचकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री से भी मुलाकात की।
                             यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के लिए चुनाव सितंबर से चार अक्तूबर तक हुए थे। जिसमें 18 से 35 वर्ष के युवाओं ने ऐप के माध्यम से वोटिंग की थी। इस वोटिंग अभियान में जिला अध्यक्ष की दौड़ में छह उम्मीदवार थे। इन छह उम्मीदवारों के लिए लगभग साढे 14 हजार युवाओं ने वोटिंग की थी। जिसमें हरोली विधानसभा क्षेत्र से प्रशांत राय ने 8590 मत हासिल करके सभी मतदाताओं को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है। जिला अध्यक्ष पद की रेस में शामिल एकमात्र यूथ कैंडिडेट रिषभ कहोल ही चार हजार वोट लेने का आंकड़ा पार कर पाए हैं। जबकि अन्य चार उम्मीदवार एक हजार के आंकड़े को भी छू नही पाए हैं। उम्मीदवार अनिल कुमार को केवल मात्र 133 वोट ही पड़े हैं। जबकि सुखप्रीत कौर को 993, अंकित कुमार को 536 और जगजीवन राम को 655 वोट ही पड़े हैं। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर के अध्यक्षों का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें ललड़ी के शुभम जोशी हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं।
जबकि ऊना से गुरमुख सिंह, कुटलैहड़ से मनीष बैंस, गगरेट से अभिषेक कुमार और चिंतपूर्णी से अमन जसवाल ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न : फाइनल मैच में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हराकर बनी विजेता

एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद आकर्षण का केंद्र रहे गढ़शंकर, 21 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद में आयोजित 14वां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैंपल लिए : स्वास्थ्य विभाग ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर नाके दौरान 50 किलो संदिग्ध पनीर और 10 किलो खोया जब्त –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिल्वट खोरों पर निगरानी रखी जा रही गढ़शंकर, 23 अक्टूबर: मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला -अनमोल विश्नोई ‘वांटेड’ आरोपी घोषित : गिरफ्तार 26 आरोपितों पर लगा मकोका

मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को ‘वांटेड’ आरोपित घोषित किया है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!