कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का लिया फैसला : राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

by
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है. यह विरोध मार्च मंगलवार (24 दिसंबर) को होगा और इसके जरिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा देने की मांग उठाई जाएगी।  हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह जब तक डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर माफी नहीं मांग लेते, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देश भर में जारी रहेगा.
24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन :  मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नहीं, बल्कि देश के संविधान का अपमान किया है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि यह चुने हुए प्रतिनिधि के अधिकारों का हनन है. उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की सुनियोजित साजिश बताया. प्रतिभा सिंह ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस राष्ट्रीय आह्वान पर 24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन जिला स्तर पर भी होगा. इसके बाद विभिन्न जिला उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा. कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में मार्च करेगी और उन्हें अपने पद से हटाने की मांग उठाएगी।
राष्ट्रीय आह्वान के बाद सड़कों पर उतरेगी हिमाचल कांग्रेस :  वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश के लोगों ने अब भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा देख लिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जिस तरह से अपमान किया है, वह कभी सहन नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही संविधान और सांप्रदायिक एकता की विरोधी रही है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 24 दिसंबर को देशभर में कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च करते हुए देश के सभी जिलों से राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी. राठौर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की प्रखर आवाज बन रहे हैं. संसद में उनकी आवाज दबाने के लिए भाजपा तरह तरह के षड्यंत्र रच रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर की सड़कों पर लगेंगी 500 स्ट्रीट लाइट, पालमपुर में बढाई जाएगी पार्किंग सुविधा : आशीष बुटेल

*बार एसोसिएशन की सभी मांगों पर सहमति पालमपुर, 12 सितंबर : – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मंगलवार को बार एसोसिएशन पालमपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सीपीएस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना 

डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी....
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने प्रभावी ढंग से उठाया हाटी समुदाय का मुद्दा, जल्द मिलेगी अच्छी खबर: जय राम ठाकुर

सिरमौर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया है और केंद्र सरकार की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
Translate »
error: Content is protected !!