प्राथमिकता के आधार पर विभागीय सेवाओं की उपलब्धता बनाई जाए सुनिश्चित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह

by

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला आयोजितए

एम नाथ। चंबा : सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज बचत भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला भी विशेष रूप से उपस्थित रही। सहायकआयुक्त ने जनसाधारण के लिए विभिन्न विभागीय सेवाओं की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित बनाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान भी समयबद्ध तौर पर सुनिश्चित बनाने को कहा।
पीपी सिंह ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निपटारे से संबंधित कार्यों में विभागीय स्तर पर और अधिक सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


उन्होंने ज़िला के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी विभिन्न अधिकारियों को जल्द सूचना उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया।
कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय द्वारा मादक पदर्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी को लेकर कार्यान्वित किए जा रहे कार्यक्रम नवचेतना में पुलिस कर्मियों का भी सहयोग लेने को कहा।
इस दौरान उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग, नगर परिषद चंबा के अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में उत्कृष्ट विभागीय प्रथाओं पर चर्चा के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान ने अवगत किया कि ज़िला में सघन बागवानी को विस्तार देने के साथ-साथ बागबानों को सुगंधित पौधों की खेती एवं किवी उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ने चर्चा में भाग लेते हुए विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान, अतिक्रमण हटाने तथा रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों से संबंधित जानकारी का व्योरा रखा ।
इस दौरान उपनिदेशक कृषि, ज़िला कल्याण अधिकारी, सचिव कृषि उपज एवं विपणन समिति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विभाग से संबंधित उत्कृष्ट विभागीय प्रथाओं पर विस्तृत चर्चा की।
उपनिदेशक कृषि डा. भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक पशुपालन डा. मुकुल कुमार , ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, ज़िला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति प्रकाश चंद, कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद दिलीप कुमार, सचिव एपीएमसी डा. भानु प्रताप, विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यान अलक्ष् पठानिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा की : अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर 26 अक्टूबर :- पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की 36 पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर खण्ड विकास अधिकारी पालमपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनवरी 2026 सत्र के लिए यूके स्टडी वीज़ा प्रवेश जारी – यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते है तो जनवरी 2026 के लिए करे अप्लाई : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़/ नवांशहर: : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीजे लगातार आ रहे हैं। जो लोग यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते हैं, वह जनवरी 2026 के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ढली से रामपुर फोरलेन कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने का किया अनुरोध

एएम नाथ। नई दिल्ली : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।  बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भूभुजोत सुरंग सहित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मंडी में किया विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ : जागरूकता, शिक्षा, निवारक उपाय और सामुदायिक सहयोग नशामुक्ति के सबसे प्रभावी हथियार- न्यायमूर्ति संधावालिया

एएम नाथ। मंडी, 18 अक्टूबर।   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज मंडी में विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!