राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं पर की चोट

by
एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में वीरवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचालित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से संबधित एक दिवसीय जागरूगता शिविर का योजना किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल  संजीव ठाकुर मुख्याथिति के रूप में उपस्थित रहे।
 बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग चंद ने इस कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आए डॉक्टर करण हितेषी ने अनीमिया व छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया तथा आयुष विभाग से डॉ. हुमा ने छात्र-छात्राओं के साथ मासिक धर्म के दौरान संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया।
जागोरी संस्था से जिला समन्वयक उमा देवी ने माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का प्रयोग तथा इसका निष्पादन कैसे करे इस  पर विस्तृत जानकारी दी। विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान चम्बा ने छात्र-छात्राओं को जीवन के सुनहेरे 1000 दिनों के महत्व के वारे में जानकारी दी।
मनोहर नाथ  जिला मिशन समन्वयक ने  जिला प्रशाशन के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढाओ, अपराजिता …. मै चम्बा की तथा सुख शिक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से विमलेश कुमारी तथा स्थानीय आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाडी सहायिका और स्कूल  के अध्यापक-अध्यपिका के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

12 लोग जिंदा जले, 38 घायल : 20 मिनट में बस धू-धूकर जली

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे – ऊना से दिल्ली आ रही

रोहित भदसाली। ऊना :  गांव बसाल  में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बसाल, त्यूड़ी और पनोह गांवों में रेलवे ट्रैक के आसपास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल  के लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 2 सितंबर : उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  ज़िला मुख्यालय के समीप  निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभवन में बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नेहरू युवा कंेद्र संगठन की सराहना करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!