एचडीसीए की सुरभि व अंजलि का अंडर-19 पंजाब एक दिवसीय टीम में हुआ चयन: डा. रमन घई

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  एचडीसीए की सुरभि व अंजलि के पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय टीम में चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि सुरभि नारायण और अंजलि सीमर का पंजाब टीम में चयन होना एचडीसीए की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि सुरभि अंडर-19 के साथ-साथ पंजाब टीम के लिए अंडर-23 टीम में भी खेल चुकी है। डा. घई ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत व कोचों के विशेष प्रशिक्षण से ही सुरभि व अंजलि इस मुकाम पर पहुंच सकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब की एक दिवसीय अंडर-19 टीम बीसीसीआई के 3 जनवरी से 12 जनवरी तक औरंगाबाद, महाराष्ट्र में होने वाले टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए 1 जनवरी को रवाना होंगी। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर जिले से एचडीसीए सैंटर से लगभग 40 महिला तथा 85 लड़के रोजाना कड़ी मेहनत कर अपना प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर से कोचो से प्राप्त करते है। जिला महिला कोच दविंदर कल्याण ने सुरभि व अंजलि के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि होशियारपुर की लड़कियां सैंटर में कड़ी मेहनत कर रही है और आने वाले समय में और भी लड़कियां पंजाब के लिए खेलती दिखाई देंगी। सुरभि व अंजलि के चयन पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत सिंह खेलां व समूह एचडीसीए ने उन्हें बधाई और उन्होंने कहा कि जैसे कोच व खिलाड़ी मेहनत कर रहे है वो दिन दूर नहीं है कि खिलाड़ी अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलते हुए दिखाई देंगें। इस मौके पर डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, जिला कोच दलजीत, जिला महिला कोच दविंदर कल्याण, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, दलजीत धिमान, मदन डडवाल ने अंजलि व सुरभि के चयन पर अपनी शुभकामनाएं दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल ने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी टिप्पणी करने के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राजा वडिंग के खिलाफ एसएसपी को दी लिखित शिकायत

तरनतारन :  शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (पीपीसीसी) अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी और अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक जिम्पा, बहन विनोद जी से लिया आशीर्वाद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक ब्रमशंकर जिम्पा अपने साथियों सहित गांव भाम में स्थित मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेका...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के छात्रों का बी.एड.सत्र IV (2023- 25)का परिणाम रहा श्रेष्ठ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के छात्रों ने बी.एड. सत्र-IV (2023-25) के फाइनल परिणामों में...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/jan.23 : Rayat Bahra Professional University has taken a significant step towards strengthening industry-academia collaboration by signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Quantum Papers Limited. This agreement will promote cooperation between the...
Translate »
error: Content is protected !!