50 साल से नए साल पर वधाई कार्ड लिखने वाले रघुवीर सिंह टेरकियाना के कार्ड की चर्चा

by
.होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चर्चित मुद्दों को शब्दों में परोसकर नए वर्ष के वधाई कार्ड के रूप में पेश करने वाले शायर रघुवीर सिंह टेरकियाना ने इस बार भी देश की सियासी हालत पर तीखा तंज कसा है । 50 वर्ष के निरंतर यह वधाई कार्ड वितरण कर रहे रघुवीर सिंह बताते है कि वह हर वर्ष 5 हजार के करीब कार्ड छपवाकर अपने जानने वालों, अधिकारियों और नेताओं सहित अन्य कई गणमान्य लोगों को भेजते हैं । सिस्टम की बुराई करने पर चोट करने वाले टेरकियाना के कई प्रशंसक खुद कार्ड आकर ले जाते है। समय के साथ अपनी रिहायश बदलने वाले नेता- अधिकारी पत्र या फोन के माध्यम से अपने नए पते की जानकारी देकर कार्ड मंगवाते है लेकिन शोशल मीडिया के युग ने उनका यह कार्य अब बहुत आसान बना दिया है। टेरकियाना बताते हैं कि वह अटल बिहारी वाजपाई,डॉ मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी , राहुल गांधी, शांता कुमार, सुरजीत सिंह बरनाला,गुरचरण सिंह टोहड़ा सहित अन्य कई प्रमुख हस्तियों को कार्ड पोस्ट करते रहते है और उक्त नेताओं का वापिसी जवाब भी उनको आता रहा है । होशियारपुर जिला लेखक मंच के कन्वीनर टेरकियाना जिला कचहरी परिसर में वकीलों से मिलने पहुँचने वाले माननीय जजों के सामने भी सिस्टम में आई खराबी का जिक्र हमेशा अपनी कविता के जरिए करते है और उनके बोले बोल काफी समय तक चर्चा में रहते हैं । रघुवीर सिंह का गांव टेरकियाना होशियारपुर जिले की तहसील दसूहा के पास है लेकिन वह काफी लम्बे अरसे से मॉडल टाउन होशियारपुर में रह रहे है । दूरदर्शन और रेडियो स्टेशन के प्रोग्रामों में कई दहाकों से भाग ले रहे है।शायरी के अलावा उन्होंने तीन नॉवल भी लिखे हैं ।हर साल आल इंडिया मुशायरा भी करवाते आ रहे है । उर्दू,हिंदी और पंजाबी के नामवर शायर पूरे देश से उनके मुशायरे में पहुँचते है । उनके द्वारा इस साल भी नए साल पर लिखा वधाई कार्ड पूरी चर्चा में है ।
-टेरकियाना का नए साल का वधाई कार्ड से कुछ शेयर
–भृष्टाचार महंगाई उस तों वी नहीं गई रोकी,
    जुमलेबाज दी जुमलेबाजी वी निकली है फोकी।
–चोणां दी भट्ठी विच हर वार खलकत जांदी झोकी,
  दुखी,लाचार,मजबूर ते बेवस इथों दे हन लोकी।
–अकाल तख्त साहिब उते आके गला विच पा लए पल्ले,
   दागियां एते बाग़ियां अप्णियां धोना सुट लियां थल्ले।
–बहुत कुझ इथे निकलिया है जाली, नकली,फेक,
   ज्यूडिशरी उते ही रह गई है हुन लोकां दी टेक।
–मनमोहन सिंह जी सियासत विच तुसीं खुद रहे हो बेदाग,
  ईमानदार एते सादगी दा तुसीं ला के तुर गए जाग।
–मनमोहन सिंह जी अलविदा,साडा तुहाडे अग्गे झुक्दा सीस,
बहुत ज्यादा पढ़े लिखे सी तुसीं ते बड़े काबल एते नफीस।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फल खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक : सही समय सही तरीके से खाना भी उतना ही जरूरी ……आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम

नई दिल्ली, 18 मार्च । आयुर्वेद में खाने से लेकर निरोगी जीवन जीने के कई नियम बताए गए हैं। आयुर्वेद मनुष्य के शरीर की प्रवृत्ति के हिसाब से आहार जीवनशैली का चयन करता है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वैष्णो देवी भूस्खलन: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 33, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रद्द… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जम्मू : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों की मदद...
article-image
पंजाब

शूगर मिल के इंस्पेकटर भाग सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

गढ़शंकर: शूगर मिल के इंस्पेकटर व समाज सेवी भाग ङ्क्षसंह अटवाल व पंजाब पुलिस के एएसआई निरपाल सिंह,अवतार सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह(84 वर्ष) का कल निधन हो गया। उनका अंतिम संसकार कल...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: व्योम भारद्वाज

होशियारपुर, 19 जून: सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।...
Translate »
error: Content is protected !!