अमृतपाल सिंह बनाएगा नई पार्टी – पंजाब में नई राजनीतिक हलचल की तैयारी, क्या है प्लान…!

by
चंडीगढ़ :  खालिस्तानी अमृतपाल सिंह अब पंजाब में बड़े राजनीतिक मंसूबे पाल रहा है। इसी मकसद से वह राजनीतिक दल ही बनाने की तैयारी में है, जिसका ऐलान उसकी ओर से 14 जनवरी को किया जा सकता है। अमृतपाल सिंह अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान मुक्तसर साहिब में लगने वाले माघी के मेले में करेगा।
इस मेले में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग जुटते हैं। लोहड़ी के मौके पर लगने वाला यह मेरा पंजाब में काफी महत्व रखता है। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के पिता और उसके समर्थकों ने पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ रैली का भी आयोजन किया है। इस रैली में ही पार्टी के गठन का ऐलान अमृतपाल सिंह के परिजनों और समर्थकों की ओर से किया जाएगा। बता दें कि अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उसके खिलाफ रासुका लगाया गया था।
              अमृतपाल सिंह को 2024 के आम चुनाव में खडूर  साहिब लोकसभा सीट से जीत मिल गई थी। वह जेल में ही था, लेकिन उसके परिजनों ने प्रचार किया था और उसे बड़े अंतर से यहां जीत मिली थी। अमृतपाल सिंह की ओर से राजनीतिक दल का गठन करने की पुष्टि उसके पिता तरसेम सिंह के सहयोगी सुखविंदर सिंह अगवान ने की है। सुखविंदर सिंह अगवान भी कट्टरपंथी विचारधारा से ताल्लुक रखता है। वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल रहे सतवंत सिंह का भतीजा है। अमृतपाल सिंह और उसके परिवार से सुखविंदर सिंह के काफी करीबी रिश्ते हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तरसेम सिंह, उनके परिजन और अमृतपाल सिंह के समर्थकों की मौजूदगी में पार्टी के गठन का ऐलान किया जाएगा।
तरसेम सिंह ने अक्टूबर 2024 में ही पार्टी बनाने के इरादे जाहिर किए थे। उन्होंने कहा था कि हम पंजाब में यात्राएं करेंगे और लोगों के साथ बैठकर मीटिंग करेंगे। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि कैसे पार्टी का गठन करना है और किन लोगों को साथ लेना है। उनका कहना था कि हम ऐसे लोगों को प्राथमिकता देंगे, जो पंथ की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए तत्पर हों।
पंजाब की राजनीति को समझने वालों का कहना है कि अकाली दल के कमजोर पड़ने के बाद पंजाब में पंथिक राजनीति के लिए एक स्पेस बना है। ऐसे में अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक उसका फायदा उठाना चाहते हैं। बता दें कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब को अलग करके खालिस्तान देश बनाने की वकालत की है और यह बात वह खुलकर मीडिया में भी करता रहा है। उसके चुनाव जीतने और अब राजनीतिक दल बनाने को पंजाब में कट्टरपंथी राजनीति के उभार के तौर पर देखा जा रहा है, जो केंद्रीय एजेंसियों के लिए भी चिंता का सबब है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

व्हाट्सएप कॉल से 76 लाख की ठगी, पूर्व आईएएस अधिकारी ने सुनाई आपबीती

अमृतसर, 25 दिसंबर । पंजाब में रिटायर्ड अधिकारी लगातार साइबर ठगों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों पूर्व आईजी अमरजीत सिंह चहल ने कथित तौर पर ठगी का शिकार होने के बाद आत्महत्या करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दभोटा पुल की रिपेयर पर करीब 2.92 करोड़ होंगे खर्च : MLA हरदीप सिंह बावा

रोहित भदसाली।  नालागढ़ : नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बुधवार को दभोटा पुल का रिपेयर का कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू करा दिया है। यह पुल 8 जुलाई, 2023 को तेज बारिश...
article-image
पंजाब

एनपीटीआई की ओर से ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया उद्घाटन

80 से अधिक पीएसपीसीएल कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा,  विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं व सोलर तकनीक पर दी विस्तृत जानकारी होशियारपुर, 28 सितंबर:  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल...
article-image
पंजाब

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : ब्लाक भूंगा , हाजीपुर, दसूहा, होशियारपुर-1 व माहिलपुर में हुए खेल मुकाबले

ब्लाक स्तरीय खेल के दूसरे चरण की खेलों का हुआ शानदार अगाज होशियारपुर, 06 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के दूसरे चरण के खेल मुकाबलों को आज शानदार ढंग से आगाज हुआ। दूसरे चरण...
Translate »
error: Content is protected !!