राजभवन – किसी के चुनावी वादे पूरे करने के लिए नहीं : मंत्री को राज्यपाल ने दिया दो टूक जवाब- मंत्री ने राज्यपाल को लेकर कही थी ये बात जानिए….

by
एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में इस समय कांग्रेस सरकार और राज्यपाल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पर हमलावर हैं वहीं गर्वनर ने बड़ा बयान दिया है।
सरकार और राजभवन में तनातनी के बीच राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को कहा कि राजभवन किसी नेता के चुनावी वादे पूरे करने के लिए नहीं है। राज्यपाल ने यह बयान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान पर दिया, जिसमें उन्होंने राजभवन की ओर से नौतोड़ मामलों को मंजूरी न देने की बात कही थी।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नौतोड़ मामलों को लेकर राज भवन ने अपना जवाब दे दिया है। कुछ विषयों को लेकर आपत्ति थी। इसको लेकर जवाब मांगा गया है। अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। राजभवन ने यह कभी नहीं कहा कि हम नौतोड़ से अलग हैं, लेकिन राजभवन नियमों के तहत ही काम करेगा।
उन्होंने कहा कि राजभवन की ओर से राज्य सरकार से पूछा गया है कि इसमें कितने लोग शामिल हैं। राजभवन ने इसे लेकर इस संबंध में नामों की भी जानकारी मांगी है। शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अगर किन्हीं नाम को गलत तरीके से दिखाया जाएगा तो राजभवन इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। वे नियमों के बाहर जाकर काम नहीं करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन किसी के चुनावी वादे पूरे करने के लिए नहीं है।   बता दें कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से सुक्खू सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी नाराज नजर आए थे। नौतोड़ संबंधी मंत्रिमंडल के प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने से नेगी ने नाराजगी जाहिर की थी। राजस्व मंत्री के मुताबिक, राजभवन में डेढ़ साल से ज्यादा समय से यह प्रस्ताव लटका हुआ है। नेगी का कहना था कि एक बार फिर से राज्यपाल से मुलाकात कर प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाने की कोशिश करेंगे। अगर फिर भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते हैं तो संविधान में दिए गए शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राजस्व मंत्री ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो जनता के साथ मिलकर सड़कों पर भी उतरेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धालुओं हेतू सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

डेरे में नवनिर्मित लंगर शेड का किया शुभारंभ ऊना, 22 नवम्बर – डेरा बाबा रूद्रानंद बसाल में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की चुप्पी उठाती है सवाल”… जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप मुख्य सचिव विवाद पर गरमाई सियासत : सरकार पर हमलावर जयराम ठाकुर

बेनामी डील और नियम उल्लंघन के आरोपों पर जांच की मांग तेज एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में मुख्य सचिव (सीएस) से जुड़े विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!