गुग्गा जाहर पीर मंदिर में जल्द डायग्नोस्टिक सेंटर तथा लैब खोलने का ओबेरॉय ने दिया आश्वासन- खन्ना की सिफारिश पर प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ. ऐस.पी. सिंह ओबेरॉय ने किया बजवाड़ा का दौरा

by
होशियारपुर, 4 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना की सिफारिश पर सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ. ऐस.पी. सिंह ओबेरॉय ने बजवाड़ा में स्थित गुग्गा जाहर पीर मंदिर का दौरा किया।
इस मौके खन्ना ने डॉ. ओबेरॉय को बताया कि बजवाड़ा एक ऐतिहासिक क़स्बा है। उन्होंने कहा कि विकास, व्यापार के दृष्टिकोण से बजवाड़ा जहाँ प्रगतिशील क़स्बा है वहीँ इर्द गिर्द के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता की पहुँच में है। खन्ना ने बताया कि बजवाड़ा में स्थित गुग्गा जाहर पीर का मंदिर भव्य और प्रसिद्ध है जो कि श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। खन्ना ने कहा कि यदि बजवाड़ा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुग्गा जाहर पीर के परिसर में डायग्नोस्टिक सेंटर तथा लैब स्थापित कर दी जाए तो बजवाड़ा सहित इर्द गिर्द के ग्रामीण इलाकों के निवासियों को बहुत सुविधा होगी । इस मौके डॉ. ऐस.पी. सिंह ओबेरॉय ने आश्वासन दिया कि वे जल्द बजवाड़ा के गुग्गा जाहर पीर मंदिर परिसर में एक हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर तथा लैब खोलने का आश्वासन दिया जहाँ सभी प्रकार के टेस्ट स्कैन बहुत ही कम रेटों पर उपलब्ध होंगे। डॉ. ओबेरॉय ने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर और लैब के बाद यहाँ डेंटल अस्पताल भी खोलने पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान आज्ञापाल सिंह तथा बजवाड़ा के सरपंच राजेश कुमार भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में सावन के चौथे सप्ताह महंत कमलेश पुरी के नेतृत्व में धार्मिक समागम करवाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा जेजों दोआबा के प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में मौजूदा महंत कमलेश पुरी जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से सावन माह के चौथे सप्ताह में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से प्रभावी कदम उठा रही है।...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 फरवरी को संगरूर रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे : पुरानी पेंशन घोषणा को वास्तविक रूप से लागू करने की मांग जोरदार तरीके उठाएंगे

गढ़शंकर, 22 फरवरी: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के राज्य प्रचार सचिव सुखदेव डानसीवाल और पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट के नेता इकबाल सिंह के नेतृत्व में आज यहां स्थानीय गांधी पार्क में एनपीएस के तहत...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत में ब्लॉक स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बाल कलाकारों का स्कूल स्टाफ ने किया सम्मान

गढ़शंकर : सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में ब्लॉक स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बाल कलाकारों का स्कूल की मुख्याध्यापिका परविंदर कोर ने अनुपम कुमार शर्मा साइंस अध्यापक, तेजपाल...
Translate »
error: Content is protected !!