पढ़ाते समय लग गया था ‘थपड़’, प्रिंसिपल ने मांगी माफ़ी : बद्दो के निजी स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बच्चे की पिटाई का मामला

by
गढ़शंकर, 6 जनवरी : पढ़ाते समय कापी में गलतियां करने पर बद्दो के निजी स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बेरहमी से थपड़ मारने की वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल होने के मामले मे नया मोड़ आ गया है। उक्त वीडियो के वायरल होने पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने कड़ा रुख अपनाते सख़्त कार्यवाही करने का आदेश दिया था जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा लिखित रूप में उक्त मामले से माफी मांगी है। प्रिंसिपल द्वारा यह माफी पीड़ित विद्यार्थी अमनदीप सिंह के दादा संतोख सिंह निवासी डाँडीया व बद्दो गांव की पंचायत की हाजरी में मांगी है।
गौरतलब है कि होशियारपुर के बद्दो गांव में एक कोठी में चलाए जा रहे निजी स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा स्कूल के बच्चे से कापी पर गलत लिखे जाने पर उसके मुँह पर थपड़ मार दिए थे और उक्त बच्चे को बालों को पकड़कर घुमाया था। इस मारपीट की वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बड़ी तेजी से वायरल होने से लोग हैरान रह गए थे और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उक्त प्रिंसिपल के खिलाफ कमेंट कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि उक्त प्रिंसिपल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। इस वीडियो के वायरल होने पर सज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त प्रिंसिपल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
यह  लिखा है प्रिंसिपल ने… इस संबंध में उक्त प्रिंसिपल नीलम रानी ने लिखत में कहा कि वह न्यू मॉडल स्कूल बद्दो की इंचार्ज है और अमनदीप सिंह नाम के बच्चे को पढ़ाते समय गलत तरीके से मारपीट हुई है जिसके लिए वह माफी मांगती है। उसने आश्वासन दिया कि वह आइंदा से किसी भी विद्यार्थी की पटाई नही करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ स्पी विधान सभा ने की मुलाकात : जिला प्रशासन की ओर से घर जाकर भी किया गया स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान

होशियारपुर, 15 अगस्त:  स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवा ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ विशेष मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता...
article-image
पंजाब

“पढ़ाएं बच्चे या चेक करें टिकट?”:  शिक्षकों की टिकट चेकिंग ड्यूटी लगाने के डीईओ के आदेशों की डीटीएफ ने की कड़ी निंदा

परीक्षाओं के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को लगाना विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़: डीटीएफ होशियारपुर: शिक्षकों की प्रतिनिधि संस्था डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) होशियारपुर द्वारा जारी उस आदेश की कड़े शब्दों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल करेगें शादी मुख्यमंत्री भगवंत मान : डा. गुरप्रीत कौर के साथ

गुरुवार को चंडीगढ़ में सीएम आवास में आयोजित विवाह समारोह ब्यूरो, 6 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार डा. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार...
article-image
पंजाब

आप सत्ता में बड़े-बड़े वादे करके आई, अब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे :सांसद मनीष तिवारी

नंगल, 14 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नंगल तहसील के अलग-अलग गांवों सजमोर, भलान और मानकपुर का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों की...
Translate »
error: Content is protected !!