ऑटो कार में टक्कर से पांच महिलाएं घायल।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर पड़ते गांव पदराणा के पास ऑटो व कार की टक्कर में पांच महिलाएं घायल हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार होकर मुबारक पुर जिला नवांशहर के श्रद्धालु कूकड़ा के धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे और जब वह पदराणा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार से टक्कर हो गई जिसके चलते ऑटो में सवार कुलबीर कौर, दलवीर कौर, महिंदर कौर, पालो, बलजिंदर कौर व उसके दो बच्चे घायल हो गए। लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। कार सवार रविन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार ने बताया कि वह डेरा बापू गंगादास माहिलपुर जा रहा था और ऑटो द्वारा अचानक मोड़ काटने से दुर्घटना हो गई। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंडोरी बीत सरकारी स्कूल के अध्यापकों को मिले प्रशंसा पत्र

गढ़शंकर :  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में ब्लाक एवं जिला स्तरीय अध्यापक फेस्ट मुकाबलों में भाग लेने वाले अध्यापकों को प्रशंसा किए गए। यह प्रशंसा पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी होशियारपुर द्वारा प्रदान...
article-image
पंजाब

समाजसेवी संस्थाओं ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर को एयर कंडीशनर भेंट किया

गढ़शंकर, 4 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने अस्पताल को एक एयर कंडीशनर भेंट किया राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी,...
article-image
पंजाब

सभी शहरों में अपना मेयर बनाएगी भाजपा- किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपा : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू

जालंधर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को जालंधर में कहा कि भाजपा किसानों के सबसे बड़ी हितैषी है। उन्होंने कहा कि इसी कारण केंद्र सरकार ने धान की फसल की खरीद...
article-image
पंजाब

रंगदारी न मिलने पर पूर्व सरपंच के घर पर चलाई गोलियां, भतीजा घायल; 3 गिरफ्तार

अमृतसर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी में रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने शिरोमणि अकाली दल (शिबद) के पूर्व सरपंच कमल बंगाली के घर पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से...
Translate »
error: Content is protected !!