सीवर सफाई में मैन्युअल एंट्री पर पूरी तरह से रोक – सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु शुरु किया गया सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2025 

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2025” शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत सीवरमैनों द्वारा सीवर की मैन्युअल सफाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को बिना पूर्ण सुरक्षा गियर के सीवर के मैनहोल में उतरने की अनुमति नहीं है और सीवर की सफाई केवल मशीनों द्वारा की जाएगी।
नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आम जनता भी इस अभियान में अपना योगदान दे सकती है। यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर सफाई करता दिखाई दे या सीवर संबंधी कोई अन्य समस्या हो, तो हेल्पलाइन नंबर 14420, नगर निगम कार्यालय के फोन नंबर 01882-229687 व मोबाइल नंबर 94634-97791 पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि शहर में जागरूकता के लिए पोस्टर और फ्लेक्स लगाए गए हैं, जो लोगों को सीवर सफाई से संबंधित नियमों और सावधानियों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान संयुक्त कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

218 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह मेडिकल कॉलेज व 300 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अलॉट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसी माह करेंगे निर्माण कार्य की शुरुआतः विधायक ब्रम शंकर जिंपा हर साल 100 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा दाखिला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेदकर भवन के नवीनीकरण के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 19 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेदकर जी के पद चिन्हों पर चलते...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को सौंपे ग्रांट के चैक : कहा विकास के लिए गांवों में तरक्की जरूरी

रोपड़: 7 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं...
article-image
पंजाब

जगदेव सिंह मानसोवाल को बीत सर्कल का शिरोमणी अकाली दल ने प्रधान किया नियुक्त

गढ़शंकर : शिरोमणी अकाली दल ने पूर्व सरपंच जगदेव सिंह मानसोवाल को बीत सर्कल का प्रधान नियुक्त किया गया है। जगदेव सिंह मानसोवाल ने  शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद...
Translate »
error: Content is protected !!