अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण से पूरा विश्व हुआ धन्यः डा. रमन घई

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ पर सुन्दर नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से एक भव्य सात दिवसीय धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी की तरफ से श्री रामायण पाठ रखा गया तथा आज 11 जनवरी को श्री राम मंदिर निर्माण के अवसर पर भोग दौरान हवन यज्ञ करवाया गया। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर से उपस्थित होकर समूह नगर निवासियों एवं देश वासियों को श्री राम मंदिर निर्माण के एक साल पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के बनने से भारत ही नहीं पूरा विश्व धन्य हुआ है। डा. घई ने कहा कि भगवान राम कण-कण में विराजमान हैं तथा उनके आशीर्वाद से ही पूरा संसार चल रहा है। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हवन में आहुतियां डालीं। डा. घई ने कहा कि आज दिन इतिहास का सबसे बड़ा दिन है तथा इस दिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाने से हमारी खुशी और बढ़ गई है तथा देश ही नहीं विदेशों में भारतीय इस दिन को दिपावली की तरह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण दिवस का सनातन धर्म में विशेष महत्व रहेगा। इस अवसर पर डा. दिलीप कुमार, विपन कुमार, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, परमेश्वर पंडित, जसवीर सिंह, हरिओम, पं. जगन्नाथ, समीर, उदय यादव, उमाकांत चौपाल, गुलाब यादव, विशाल, रवि, मनजोत, सौरव, श्रीकांत, शम्भू आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्‍ली एयरपोर्ट से सुरक्षा के चार घेरों को तोड़ हुआ दुष्‍कर्म का आरोपी फरार : पंजाब के खन्‍ना पुलिस स्‍टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी दुष्‍कर्म दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर है दर्ज

नई दिल्ली :  सीआईएसएफ की लापरवाही की चलते दुष्‍कर्म का एक आरोपी दिल्‍ली एयरपोर्ट से फरार होने में सफल हो गया। इस मामले में सीआईएसएफ से सिर्फ एक जगह पर चूक नहीं हुई। बल्कि...
article-image
पंजाब

माथा टेकने जा रहे 19 वर्षीय युवक की मौत : अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कक्का, कंडआला थाना सिटी तरनतारन द्वारा दिये बयान कि उसके भांजे पवनदीप सिंह की मौत अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मार देने...
article-image
पंजाब

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि कार्यालय गढ़शंकर में पराली प्रबंधन पर किसान जागरूकता शिविर का किया आयोजन : पिछले वर्षों में फसल अवशेष न जलाने वाले किसानों को किया सम्मानित

गढ़शंकर। फसल अवशेष प्रबंधन पर किसान जागरूकता शिविर का डीसी आशिका जैन आईएएस एवं मुख्य कृषि अधिकारी होशियारपुर डॉ. दपिंदर सिंह के मार्गदर्शन तथा कृषि अधिकारी गढ़शंकर डॉ. सुखजिंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केदारनाथ यात्रा रोक दी , केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती गदेरे उफान पर : सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, चालक की मौके पर ही मौत हो गई

सोनप्रयाग : पैदल मार्ग पर गदेरे भी उफान पर रहे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया। केदारनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!