डीईओ ललिता अरोड़ा ने लेक्चरर संदीप को किया साबित

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समागम के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के लेक्चरर संदीप कुमार सूद को उनकी शानदार सेवाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संदीप कुमार सूद ने शिक्षा विभाग के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया है। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने कहा कि जब भी विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके कार्य की सराहना की जाती है तो उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जिला होशियारपुर जहां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है वही खेलों के क्षेत्र में भी अपनी नई पहचान बना रहा है। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी धीरज विशिष्ट, जिला खेल कोऑर्डिनेटर जगजीत सिंह, लेक्चरर प्रभजोत सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के सचिव प्रिंसिपल इंद्रजीत सिंह वड़ैच, उपाध्यक्ष प्रिंसिपल त्रिलोचन सिंह आदि भी उपस्थित थे। फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

37 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मावां-धीयां सत्कार योजना की दूसरी किस्त, 3000 से 4500 रुपये ट्रांसफर

गोइंदवाल साहिब से CM भगवंत मान ने जारी की अक्टूबर-दिसंबर की तीन महीने की राशि, 36.87 लाख लाभार्थियों को मिलेगा लाभ गोइंदवाल साहिब/तरनतारन, 1 अक्तूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को तरनतारन...
article-image
पंजाब

राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक का शव बिस्त दोआब नहर में मिला, मंगलवार को इनकी एक्टिवा व फोन मिला था नहर किनारे।

माहिलपुर : राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक राजन का शव बिस्त दोआब नहर में ईसपुर गांव के पास बरामद हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर, 17 सितम्बर: आज भारतीय जनता पार्टी के गढ़शंकर  मंडल की ओर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी कार्यालय दाना मंडी गढ़शंकर में  एक संक्षिप्त समागम आयोजित...
article-image
पंजाब

पंजाब की शिक्षा नीति बनाने की बजाय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की दिशा में कदम बढ़ाने का कड़ा विरोध : निजीकरण, केंद्रीकरण और अलगाववाद के पक्ष में शिक्षा नीति लागू करने का पुरजोर विरोध होगा – डीटीएफ

एससीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संबंध में लेखन हेतु अनुरोध गरशंकर, 29 दिसंबर : पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के...
Translate »
error: Content is protected !!