एचडीसीए टीम ने हैरल की शानदार पारी की बदौलत जीता पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामैंट

by
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  शहीद भगत सिंह क्रिकेट अकादमी मलमजारा की तरफ से श्री गुरू रविदास महाराज जी के जन्म दिवस को समर्पित पहला पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामैंट तारा चंद की अगुवाई में करवाया गया। जिसमें एचडीसीए टीम ने मॉडल टाउन क्रिकेट क्लब होशियारपुर को 2 विकेट से हराकर पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामैंट पर कब्जा किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए तारा चंद ने बताया कि टूर्नामैंट का फाइनल मुकाबला एचडीसीए और मॉडल टाउन क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर माडल टाउन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 176 रन बनाए। जिसमें कप्तान गौरव शर्मा ने 83, सनी कुमार ने 33 रनों का योगदान दिया। एचडीसीए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हैरल, गुरमुख, कर्मवीर, कुलवीर हैप्पी ने 2-2 विकेट तथा अमृत ने 1 विकेट प्राप्त किया। एचडीसीए की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी 19.4 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर पिंक बॉल क्रिकेट टूर्नामैंट पर कब्जा जमाया। जिसमें हैरल वशिष्ठ ने शानदार 73, निशु 31, कप्तान कुलदीप धामी ने 15, पुलकित शर्मा 12, अमृतपाल ने नावाद 10 रनों का योगदान दिया। इस फाइनल मैच में विशेष तौर पर पहुंचे एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत सिंह खेला व सचिव डा. रमन घई ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा टूर्नामैंट कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने क्रिकेट को उत्साहित करने के लिए इस प्रकार के प्रयासों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर हैरल वशिष्ठ की शानदार पारी व दो विकेट प्राप्त करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच तथा माडल टाउन क्लब के कर्मवीर को मैन आफ द सीरिज़ से सम्मानित किया गया। फाइनल मैच में अम्पायर की भूमिका मुनीश शर्मा व कुलदीप सिंह ने बाखूबी निभाई। इस मौके पर दलजीत सिंह, अमित मेहता, सतनाम सिंह, प्रदीप कुमार, तेजविंदर सिंह तेजू, संदीप मिंट्टू, लक्की बाबा, तरनजीत सिंह, जसवीर बिट्टू, रोहित मलमजारा, लोहा मलमजारा आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव डल्लेवाल, भंडियार व हरवां में 273 मुफत गैस कुनैकशन व सिलंडर गोल्डी ने वितरित किए

गढ़शंकर: वन विभाग दुारा गढ़शंकर छे गावों में दिए जाने वाले गैस सिलंडरों के क्रम के तहत काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गांव भंडियार में 125 लोगो को,...
article-image
पंजाब

किसान और कर्मचारी 8 दिसंबर को बिजली अध्यादेश 2025 की कॉपियां डिवीजन लेवल पर जलाएंगे

गढ़शंकर, 3 दिसंबर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बिजली अध्यादेश 2025 की कॉपियां जलाने के आहवान को लेकर गढ़शंकर के संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल संगठनों की एक अहम मीटिंग किसान नेता...
पंजाब

संस्कार में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कीमत 750रूपए से बढ़ाकर 1050 रूपए करना पंजाब सरकार का लोग विरोधी फैसला : बाली

होशियारपुर : जालन्धर रोड पर पंजाब सरकार के विरूद्ध  रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा...
article-image
पंजाब

ग़दरी वीरांगना बीबी गुलाब कौर जी की शहादत शताब्दी पर भव्य आयोजन, समाजसेविका सुरिंदर कुमारी कोछड़ को किया गया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग़दर आंदोलन की महान वीरांगना बीबी गुलाब कौर जी की शहादत के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहीद भगत सिंह शिक्षा सेवा सोसाइटी की ओर से एक भव्य शताब्दी...
Translate »
error: Content is protected !!