महेंद्र पाल गुर्जर ने संभाला नगर निगम ऊना के आयुक्त का कार्यभार : गिनाईं प्राथमिकताएं

by

रोहित जसवाल। ऊना, 13 जनवरी। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को नवगठित नगर निगम ऊना के प्रथम आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त के तौर पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि नए नगर निगम के वार्डों की पहचान, वार्डबंदी, और मतदाता सूचियों की तैयारी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, ताकि निगम के चुनाव समय पर और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
श्री गुर्जर ने कहा कि नगर निगम का संचालन मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सीवरेज से संबंधित समस्याओं का समाधान, और शहर के सौंदर्याीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बरसात के दौरान शहर में पानी निकासी से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए गहन विचार-विमर्श कर एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को सरकार द्वारा नगर निगम ऊना के प्रथम आयुक्त के रूप में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में शुक्रवार देर सायं अधिसूचना जारी की गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : कृषि मंत्री

पिछले माह की घोषणा के अनुरूप ज्वाली सिविल अस्पताल को कंबल व बेडशीट वितरित एएम नाथ। ज्वाली : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस श्मशानघाट पहुंची, शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम करवाया : हरोली के सलोह निवासी सुरेंद्र कुमार (26) की मां और भाई के बयान के अनुसार मंगलवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा

हरोली : सलोह में 26 साल के एक युवक की मंगलवार शाम क्षेत्रीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर जेई शराब बिकवाएंगे तो उनका काम कौन करेगा : जयराम ठाकुर

शिक्षक जो शिक्षा देने का काम करते थे अब वेतन के लिए धरना देने का काम कर रहे हैं सरकार ने व्यवस्था का पूरी तरीके से मजाक बना कर रख दिया है एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!