नशीली दवाओं के दुरुपयोग और संगठित अपराध से निपटने के लिए विशेष कार्य बल गठित करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग और संगठित अपराध के उन्मूलन के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गठित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अथवा पुलिस महानिरीक्षक पद का अधिकारी करेगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक वैश्विक चुनौती बन गया है जिसके विरूद्ध सख्त उपायों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कड़े प्रावधान लागू किए हैं, जिससे नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान भी शामिल है।
एसटीएफ को विशेष प्रशिक्षण और समर्पित कमांडो बल के साथ तैयार किया जाएगा, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ प्रशिक्षण भी शामिल होगा। एसटीएफ के लिए कुछ कर्मी पुलिस विभाग से लिए जाएंगे और बाकी अन्य बलों से शामिल किए जाएंगे।
एसटीएफ के मुख्य उद्देश्यों में नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को बाधित करना और नष्ट करना, नशीली दवाओं के सरगनाओं और संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करना और तेजी से फोरेंसिक प्रोटोकॉल के माध्यम से खुफिया जानकारी एकत्र करना शामिल है। टास्क फोर्स समन्वित छापेमारी करेगी, नशीली दवाओं के व्यापार से जुड़ी अवैध संपत्तियों को जब्त करेगी और नशा करने वालों को पुनर्वास सुनिश्चित करेगी और पुनर्वास केंद्रों की स्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, सरकार का लक्ष्य नशे के शिकार लोगों के उपचार और पुनर्वास कार्यक्रमों तक पहुंच का विस्तार प्रदान करना है। स्कूलों और कॉलेजों में राज्यव्यापी जागरूकता अभियानों के साथ-साथ ‘हिम वीर’ और ‘हिम दोस्त’ जैसी पहलों के माध्यम से सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाया जाएगा। त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए, सरकार एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) मामलों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने और फास्ट-ट्रैक जांच और अभियोजन पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसटीएफ स्वतंत्र रूप से एसटीएफ पुलिस स्टेशनों के माध्यम से या स्थानीय पुलिस और रेंज, जिला या उप-खंड स्तर पर विशेष इकाइयों के सहयोग से मामलों को पंजीकृत करके जांच करेंगे तथा उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी भी करेगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अपने कार्य संचालन की मजबूती के लिए एसटीएफ पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में धर्मशाला, परवाणू और मंडी में कार्य करेगा, जिसका मुख्यालय शिमला होगा। यह टास्क फोर्स नियमित रूप से सरकार को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। यह व्यापक दृष्टिकोण नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने तथा एक सुरक्षित और स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से भेंटकर उपायुक्त ने दिया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण 

राज्यपाल 28 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ ,  मुख्यमंत्री 4 अगस्त को समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 23 जुलाई  :   अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 के  लिए राज्यपाल शिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता की : भारतीय सेना से सेवानिवृत अधिकारी कर्नल वीएन सुपनेकर ने दिया प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला एवं मणिमहेश यात्रा के दौरान अर्जित ज्ञान के उपयोग के दिए निर्देश कार्यशाला में विभिन्न विभागीय 65 कर्मियों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ज़िला...
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने ऊना विस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ की समीक्षा

सतपाल सिंह सत्ती ने विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश ऊना, (25 फरवरी) – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव : नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 02 मई। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!