कैंटर कार की टक्कर में पति पत्नी और उनकी बेटी की मौत : कैंटर चालक मौके से फरार

by

गढ़शंकर : बिस्त दोआबा नहर पर कोट फतूही इलाके में गांव नूरपुर जट्टां में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक करीब बारह वजे दोपहर गढ़शंकर आदमपुर रोड़ पर बिस्त दोआब नहर से स्टे गांव नूरपुर जट्टां के निकट शहीद भगत ​सिंह नगर की तहसील बलाचौर के गांव माणेवाल के निवासी गुरनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह (45) अपनी पत्नी वरिंदर कौर (42) व बेटी सीरत (7) के साथ गांव पालदी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपनी आल्टो कार नंबर पीबी -32 -यू -4403 में सवार होकर जा रहे थे।  इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वरिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरनाम सिंह और उनकी बेटी सीरत को गंभीर घायल हालत में आसपास के लोगों ने बंगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी वहीं छोड़ कर फरार हो गया।
पुलिस चौकी सैला खुर्द के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरनाम सिंह व उनकी बेटी सीरत को घायल अवस्था में सिवल अस्पताल बंगा पहुँचाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिंदर कौर की मौके पर मौत हो गई थी। उनका शव सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रखा गया है। बंगा से बाप बेटी का शव गढ़शंकर लाया जायेगा। जिसके बाद कल तीनों का सिवल अस्पताल गढ़शंकर में पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे।
जेसीवी व ट्रेक्टर से खींच कर कैंटर निकाला कार को : प्रतक्षदर्शियों मुताबिक तेजरफ्तार कैंटर ने गलत साइड पर जाक कार को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार टैंकर के निचे बुरी तरह फंस गई। पुलिस व लोगो ने जेसीवी व् ट्रैक्टरों से खींच कर कार को निकाला और फिर वरिंदर कौर को कार से निकाला। जब तक वरिंदर कौर की मौत हो चुकी थी।
फोटो : दुर्घटनाग्रस्त कार कैंटर के निचे और जेसीबी ट्रैक्टरों से खींच कर बाहर निकली कार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोबाइल पोलिंग पार्टी ने 15 किलोमीटर पैदल चक्की पंहुच कर डलवाई वोट : भट्टियात  क्षेत्र  में  425 मतदाता  अपने घरों से करेंगे मतदान

एएम नाथ। चंबा, 22  मई :   एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भट्टियात पारस अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग लोगों को उनके घर द्वार मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली व मुफ्त फोन सेवा 1098 से करवाया अवगत

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय ओइल में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल इंडिया से बदला भारत, 6G सेवा पर भी जल्द काम: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में संचार क्रांति के क्षेत्र में हाल के साल में हुई प्रगति को काफी अहम बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में भारत में...
हिमाचल प्रदेश

एक सितम्बर को बचत भवन चम्बा में होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं : तुकेश कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  : हिन्दी भाषी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश का निरंतर प्रयासरत है। राजकीय कामकाज से लेकर स्कूल व कॉलेज की युवा पीढ़ी तक हिन्दी...
Translate »
error: Content is protected !!