कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ : एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम क़रीब साढ़े पाँच बजे कचहरी चौक पहुँचे और सबसे पहले उन्होंने एक रेहड़ी से 50 रुपए की मूँगफली ख़रीदी और दुकानदार से बातचीत की। पालमपुर के पास चाँदपुर के रहने वाले रेवड़ी लगाने वाले रमेश चंद ने बताया कि वह वर्ष 1990 से यहाँ अपनी रेहड़ी लगा रहे हैं और इसी दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।
May be an image of 9 people, crowd and text
मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत भी की और उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद वह अमरजोत की सब्ज़ी की दुकान पर गए और उससे पपीते और संतरे ख़रीदे, जिसके उन्होंने 500 रुपए भी चुकाए। बातचीत में अमरजोत ने बताया कि वह खुद दुकान करती है क्योंकि पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है।
May be an image of 4 people and text परिवार के सभी भाई बहन उससे छोटे हैं और सब्ज़ी व फल की दुकान करती है। साथ ही उसकी बहन की जूस की दुकान भी है। मुख्यमंत्री परिवार से मेहनत से बहुत प्रभावित हुए और कहा कि आप पूरी मेहनत करें, राज्य सरकार परिवार की पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जरुरतमंद वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं और इनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पन्नू की चुनौती को स्वीकार कर दिन भर फिल्लौर के डॉ अंबेडकर चौक पर सांपला ने दिया पहरा*

*ना कायर पन्नू आया ना उसके समर्थक* फिल्लौर/ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : खालिस्तानी समर्थक आतंकी गुरपतवन्त सिंह पन्नू की चुनौती को स्वीकार करते हुए आज दिन भर फिल्लौर के डॉक्टर अंबेडकर चौक पर पूर्व केंद्रीय...
article-image
पंजाब

खन्ना ने बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में लगने वाले कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सम्बन्धी ली बुलाई अहम् बैठक

होशियारपुर 17 अप्रैल  : पूर्व सांसद व बाबा औघढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स के सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों...
article-image
पंजाब

सी.जे.एम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ  की बैठक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में 14 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत – राज पाल रावल

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान रखे जाने वाले मामलों संबंधी की चर्चा होशियारपुर, 7 सितंबर :  राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथार्टी, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के दिशानिर्देशों के अनुसार सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी...
Translate »
error: Content is protected !!