निजी निर्माण कार्यों के मजदूरों को भी देंगे बोर्ड की योजनाओं का लाभ : नरदेव कंवर

by
आम लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनी है मनरेगा: सुनील शर्मा बिट्टू
हमीरपुर में सैकड़ों कामगारों को बोर्ड की ओर से बांटे गए इंडक्शन चूल्हे
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने वीरवार को यहां टाउन हॉल में कामगारों के लिए जागरुकता एवं आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कामगारों को संबोधित करते हुए नरदेव कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री की इस सोच को धरातल पर लागू करने के लिए बोर्ड 13 विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कामगारों को लाभान्वित कर रहा है। इसके लिए वह स्वयं प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। अभी तक प्रदेश भर में लगभग साढे चार लाख कामगारों का पंजीकरण किया जा चुका है तथा इनकी ई-केवाईसी भी आरंभ की गई है।
May be an image of 2 people, crowd, dais and text उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के दौरान प्रदेश में लगभग 1400 लोग बोर्ड की योजनाओं के लिए अपात्र पाए गए हैं। नरदेव कंवर ने कहा कि जिला मंडी के बाद हमीरपुर में सर्वाधिक 81 हजार कामगारों का पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बोर्ड का प्रदेश स्तरीय कार्यालय हमीरपुर में स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे कामगारों को काफी सुविधा होगी।
नरदेव कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधवा, एकल एवं दिव्यांग महिलाओं और मनरेगा की महिला वर्कर्स के लिए बोर्ड के माध्यम से मकान निर्माण हेतु तीन लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। अगर कोई कामगार किसी निजी भवन या अन्य निर्माण कार्य में मजदूरी करता है तो वह भी बोर्ड में अपना पंजीकरण करवा सकता है। भवन मालिक और स्थानीय पंचायत सदस्य द्वारा सत्यापन के बाद वह मजदूर भी बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठा सकता है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कामगार कल्याण बोर्ड सहित सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत सभी पात्र कामगारों का बोर्ड में पंजीकरण और ई-केवाईसी सुनिश्चित की जाएगी। इससे एजेंटों का धंधा खत्म होगा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र कामगारों तक पहुंचेगा।
मनरेगा की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह की दूरदर्शी सोच से निकली इस योजना ने गरीब लोगों, विशेषकर महिलाओं को बहुत बड़ा सहारा दिया है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी कामगारों को संबोधित किया और बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि ठाकुर ने विशेष अतिथि, कार्यक्रम के अध्यक्ष और सभी कामगारों का स्वागत किया तथा बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में हमीरपुर ब्लॉक के सैकड़ों कामगारों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर, इंटक के जिला अध्यक्ष कर्मचंद जस्सल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, निवर्तमान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिन्हास, मनोनीत पार्षद सुनील ठाकुर, राकेश वर्मा, निशांत शर्मा, अन्य पार्षद, पुरुषोत्तम कालिया, आरसी डोगरा, मनोहर लाल कानगो, अंशुल शर्मा, मदन लाल कौंडल, शहनशाह, राजेंद्र वर्मा, विवेक कटोच, बीआर शर्मा, कांग्रेस और इसके सभी फ्रंटल संगठनों के अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कामगार भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव प्रचार के दौरान श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बचाने में करोड़ों उड़ा रहे हैं मुख्यमंत्री – जब सीपीएस का कोई काम नहीं है तो क्यों परेशान है सरकार : जयराम ठाकुर

  जो पैसा सीपीएस बचाने में उड़ाया जा रहा है उससे हो सकते हैं विकास के काम एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली उत्सव : वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर), फैशन शो, फ्लैश मॉब, चित्रकला प्रदर्शनी और कई अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी

कई नई गतिविधियों से कलरफुल होगा होली उत्सव : अभिषेक गर्ग वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 31 हजार और तृतीय गायक को मिलेंगे 25 हजार रुपये एएम नाथ।  हमीरपुर...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 5 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला...
Translate »
error: Content is protected !!