16 बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक दौरे पर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत भेजा : मंत्री राजेश धर्माणी ने इन बच्चों के समूह को भगेड से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by
रोहित जसवाल।   बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत आज जिला बिलासपुर में 16 बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक दौरे पर भेजा गया। तकनीकी शिक्षा, नगर नियोजन, आवास, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने इन बच्चों के समूह को भगेड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
योजना के तहत निराश्रित बच्चों को अमृतसर और जालंधर की दो दिवसीय विजिट पर ले जाया जाएगा। इस दौरान बच्चे वाघा बॉर्डर, हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और जलियांवाला बाग जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर जाकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं और देश की गौरवशाली संस्कृति से परिचित होंगे। इसके अतिरिक्त, बच्चों को कपूरथला स्थित ए.के. गुजराल साइंस सिटी का भी दौरा कराया जाएगा, जहां वे विज्ञान और आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना न केवल अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि उनके आत्मनिर्भर भविष्य की नींव भी रखती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए विशेष कानून बनाया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 6,000 अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चे’ के रूप में गोद लिया गया है। सरकार इन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रख रही है।
मंत्री ने आगे बताया कि योजना के तहत बच्चों को वित्तीय सहायता, उच्च शिक्षा का खर्च, और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 27 वर्ष की आयु तक उन्हें मासिक जेब खर्च दिया जाएगा, जबकि छात्रावास सुविधा न होने पर उन्हें पीजी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, सरकार स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग और घर बनाने व विवाह के लिए भी मदद प्रदान कर रही है।
राजेश धर्माणी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके मानसिक और शैक्षिक विकास में सहायक होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इन बच्चों को समाज में समान अवसर प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की ओर से #जिला_कार्यक्रम_अधिकारी_हरीश_मिश्रा उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीआईआरएफ के तहत 225 करोड़ देने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया प्रधानमंत्री और गडकरी का आभार ..आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के लिए सीआईआरएफ फंड बहुत बड़ी राहत : जयराम ठाकुर

निजी तौर पर प्रधानमंत्री और गडकरी से मिलकर किया था सीआईआरएफ से स्वीकृति का निवेदन पीएम किसान सम्मान निधि की 21 वीं किस्त के लिए भी जताया प्रधानमंत्री का आभार ऊना गोली कांड पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट दर्द की जांच के लिए भी पांगीवासियों को जाना पड़ता है बाहर : डॉ. जनक राज

पीएचसी साच का भवन तैयार, फिर भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं सौंपा रिक्त पद भरने और जरूरी स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाने की उठाई मांग एएम नाथ। शिमला : ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र के दौरान भरमौर-पांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तीन जिलों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया : प्रभावितों के लिए एक करोड़ रुपये की त्वरित राहत राशि प्रदान करने की घोषणा

पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए हवाई सेवाएं शुरू कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू, मण्डी तथा लाहौल स्पिति जिला में पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि को राष्ट्रीय दर्जा देने के होंगे प्रयास- मेलों से मिलता है सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ :  बैजनाथ के विधायक, किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव की ख्याति दिलवाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेला, भगवान शिव की...
Translate »
error: Content is protected !!