सीएम भगवंत मान को दी धमकी : बेअंत सिंह की तरह उड़ा देंगे…खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

by
खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस  प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है।
पन्नू ने भगवंत सिंह मान को बम से उड़ाने की धमकी दी है। खालिस्तानी आतंकी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। पन्नू ने वीडियो में कहा कि भगवंत सिंह मान का हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। उसे भी बम से उड़ा देंगे।
हिंदुस्तान वेबसाइट के मुताबिक आतंकी पन्नू ने कहा, “सीएम भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराने वाले हैं। यहां उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। सिख युवा तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।” वीडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है।
पन्नू ने पिछले साल गणतंत्र दिवस पर भी भगवंत सिंह मान को धमकी दी थी। सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी थी। उन्हें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बिना सुरक्षा के शामिल होने की चुनौती दी थी। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना गया, “मैं मोदी को चुनौती देता हूं कि आप बिना सुरक्षा के दिल्ली आएं। अगर आप एक लोकप्रिय नेता हैं, तो बिना सुरक्षा के गणतंत्र दिवस पर दिल्ली आएं और एसएफजे खालिस्तान का झंडा फहराकर
शहीद निज्जर की हत्या का बदला लेगा।”
पिछले साल जून में हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस बीच, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 20 जनवरी को अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पन्नू भी शामिल हुआ था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आतंकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पन्नू को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया है।
प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के जनरल काउंसल पन्नू ने कथित तौर पर ‘द लिबर्टी बॉल’ में आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उसे आधिकारिक तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया था। लेकिन उसने किसी संपर्क के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का टिकट हासिल कर लिया था।
ट्रंप से शपथ के दौरान वायरल वीडियो में भीड़ को जोर-जोर “USA-USA” के नारे लगाते हुए दिखाया गया है। जबकि मंच पर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया मौजूद हैं। इस दौरान, पन्नू ने अपने मोबाइल कैमरे को कुछ देर के लिए चालू किया। इस दौरान वीडियो शूट करते हुए “खालिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाया।
अमेरिकी-कनाडाई नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत में आतंकवादी घोषित किया गया है। वह भारतीय क्षेत्र के भीतर एक स्वतंत्र सिख मातृभूमि खालिस्तान की सक्रिय रूप से वकालत करता है। जुलाई 2020 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत पन्नू को अलगाववाद की वकालत करने और हिंसा भड़काने में उसकी भूमिका के लिए आतंकवादी घोषित किया गया था। भारत सरकार ने उसके खिलाफ कई गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए। भारतीय जांच एजेंसियों ने उसकी संपत्तियां भी जब्त कर ली हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को दो वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा ₹30,000 जुर्माने की अदालत ने सुनाई सजा

एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को सजा माननीय विशेष न्यायाधीश–I, कुल्लू श प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी धर्म चंद...
पंजाब

Amazon और Flipkart को टक्कर देगा ई-कॉमर्स नेटवर्क

नई दिल्ली :  आने वाले समय में ई-कॉमर्स कारोबार की तस्वीर पूरी तरह से बदल सकती है। केंद्र सरकार एक ओपन टेक्नोलॉजी नेटवर्क बनाने जा रही है। इसकी बदौलत छोटे रिटेलर्स को भी ई-कॉमर्स...
article-image
पंजाब

द ट्रिनिटी स्कूल के छात्र अंकुश राय ने आई.सी.एस.सी. मैट्रिक में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : आई.सी.एस.सी की मैट्रिक कक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में द ट्रिनिटी स्कूल, असलपुर, होशियारपुर के छात्र अंकुश राय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान...
article-image
पंजाब

मन की बात की बजाय अब जन की बात करें प्रधानमंत्री मोदी:दीवान

लुधियाना   : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी के चलते दिनों-दिन गंभीर हो रहे देश के हालातों के मद्देनजर मन की बात करने...
Translate »
error: Content is protected !!