गैंगरेप की कहानी गढ़ने के लिए महिला ने प्राइवेट पार्ट में डाला ब्लेड’, मुंबई पुलिस ने ऑटो चालक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

by
गोरेगांव : मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय लड़की ने अपने परिवार की डांट से बचने के लिए सामूहिक बलात्कार की झूठी कहानी गढ़ी।
रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने बलात्कार की पुष्टि के लिए अपने प्राइवेट पार्ट में सर्जिकल ब्लेड और एक पैकेट में पैक कुछ पत्थर डाल लिए थे. महिला ने दावा किया था कि उसके साथ एक ऑटो चालक ने सामूहिक बलात्कार किया और उसे प्रताड़ित किया. लेकिन जब पुलिस ने गहन जांच शुरू की तो महिला ने बताया कि उसने अपने पिता के डर से यह पूरी कहानी गढ़ी थी, क्योंकि वह घर वापस जाने से घबरा रही थी.
महिला ने बताया कि उसे अपनी मां की मदद करने के लिए घर पर काम करना पड़ता था. उसके पिता बहुत गुस्सैल स्वभाव के थे, जो अक्सर उसे और उसकी मां को पीटते थे.
महिला ने बदल लिया अपना बयान
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा की रहने वाली है. महिला मंगलवार रात गोरेगांव के राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास मिली. महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसी दिन ट्रेन से मुंबई आई थी. इस दौरान वसई बीच पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में सर्जिकल ब्लेड और पत्थर डाल दिया. हालांकि, बाद में महिला ने अपना बयान बदल दिया।
महिला मानसिक रूप से अस्थिर
जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है. वह पहले भी कई बार घर से बाहर जा चुकी है. उसका बांद्रा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चार पुलिस कर्मियों को क्लास बी प्रमाणपत्र : विभिन्न मुकदमों में शामिल आरोपियों को पकड़ने पर चार पुलिस कर्मियों को क्लास बी प्रमाणपत्र से सन्मानित किया गया।

गढ़शंकर – विभिन्न गंभीर मुकदमों में शामिल आरोपियों को पकड़ने पर चार पुलिस कर्मियों को एसएचओ गढ़शंकर करनैल सिंह द्वारा क्लास बी प्रमाणपत्र से भेट कर सन्मानित किया गया। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक, भर्ती में देरी और निजीकरण के विरोध में छात्रों-युवाओं ने किया सोलन में प्रदर्शन : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठाई मांग एएम नाथ। सोलन :  छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को सोलन में पुराने...
Translate »
error: Content is protected !!