OPS – जब तक कांग्रेस सत्ता में, तब तक ओपीएस जारी रहेगी : सुक्खू

by
धर्मशाला, 24 जनवरी  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल कर अपना चुनावी वादे को पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार राज्य में सत्तासीन है, तब तक कर्मचारियों को ओपीएस जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की ऋण सीमा में 1600 करोड़ रुपये की कटौती की है और ओपीएस बहाल करने के राज्य सरकार के निर्णय को देखते हुए राज्य पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एनपीएस के तहत लगभग 9000 करोड़ रुपये अभी भी केंद्र सरकार के पास फंसे हुए हैं और केंद्र सरकार यूपीएस को लागू करने के लिए राज्य पर दबाव बना रही है।
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दाड़ी मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तपोवन के पास 150 करोड़ रुपये की लागत से देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर में बड़े स्तर के सेमिनार आयोजित किए जाएंगे जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अमीर और गरीब के बीच की खाई और बढ़ गई थी। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान पुलिस भर्ती घोटाला युवाओं के साथ विश्वासघात था। वर्तमान राज्य सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है। जल शक्ति विभाग के ठियोग उपमंडल में अनियमितताओं की गंभीरतापूर्वक जांच शुरू की गई है और
भ्रष्ट आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य के खजाने का दुरुपयोग किया, जबकि कांग्रेस सरकार आम लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ठोस प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राज्य सरकार की विशेष राहत पैकेज की मांग को नकार दिया है। संकट की घड़ी में राज्य के भाजपा नेता प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने के बजाय आपदा पर राजनीति करते रहे। उन्होंने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक की क्षेत्र के लोगों और पार्टी को धोखा देने के लिए निंदा की।
कृषि क्षेत्र को विशेष अधिमान : कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को विशेष अधिमान दे रही है और किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित कर रही है, ताकि खेती छोड़ चुके किसान पुनः कृषि को अपनाएं। उन्होंने किसानों से नकदी फसलों अपनाने का भी आग्रह किया। कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी ने धर्मशाला के विकास और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा को मिला स्टेट गुड गवर्नेंस अवार्ड-2021

ऊना: 19 सितंबरः जिलाधीश ऊना राघव शर्मा को राज्य स्तरीय गुड गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किया गया है। मंडी में आज आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह पुरस्कार राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश कम लेकिन नुक़सान बहुत हुआ, प्रभावितों के साथ खड़े हैं प्रदेश के लोग, लोगों की जाने गई, घर, पशुशाला, खेत बाग बह गए, संपर्क मार्ग टूटे – प्रधानमंत्री ने पूरा भरोसा दिया है कि ज़्यादा से ज़्यादा मदद करेंगे : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने ज़िला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, आपदा प्रभावितों से मिले एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू ज़िला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा में नष्ट हो चुके घरों के लिए मुआवजे की राशि 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख किया – पालमपुर में मुख्य एसडीआरएफ प्रशिक्षण संस्थान किया जाएगा स्थापितः मुख्यमंत्री

जलवायु परिवर्तन के कारण आपदा की घटनाओं में हुई वृद्धि , मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस समर्थ-2024 कार्यक्रम की अध्यक्षता की पालमपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
Translate »
error: Content is protected !!