50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

by
एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये से अधिक का घोटाला हो सकता है।
आरटीआई कार्यकर्ता को इस खुलासे के बाद धमकियां मिल रही हैं. यह मामला रेणुका विधानसभा की रेडली और दाना घाटों पंचायत का है।  दो पंचायतों में एक ही एम फॉर्म दिखाया गया है. कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि शिमला के ठियोग में बाइक और ओल्टो गाड़ी में भी पानी की सप्लाई का घोटाला सामने आ चुका है।
दरअसल, शिमला के ठियोग में चर्चित पानी घोटाले के बाद अब सिरमौर में बाइक, स्कूटर और कारों में रेत-बजरी ढोने के आरोप लगे हैं. इसमें 50 लाख रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है। नाहन में एक पत्रकारवार्ता के दौरान रेडली पंचायत के निवासी और आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण दत्त ने मीडिया से बातचीत की. कृष्ण दत्त ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच के लिए विजिलेंस को शिकायत सौंपी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत रेडली और दाना घाटों में विकास कार्यों में धांधलियां की गई हैं. दोनों पंचायतों में एक जैसे एम. फार्म लगाए गए हैं।
              एक कंपनी के बिलों में स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जेसीबी और मैक्स गाड़ी के नंबर ढुलाई के लिए दर्शाए गए हैं. उन्होंने मीडिया को आरटीआई के माध्यम से प्राप्त वाहनों के नंबर की सूची भी दिखाई. उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी एकत्रित कर अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  कृष्ण दत्त ने बताया कि मामले को दबाने के लिए उन पर झूठे एट्रोसिटी के आरोप लगाए जा रहे हैं और बड़े लोगों के साथ पहुंच का हवाला दिया जा रहा है।  उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. कृष्ण ने विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत भेजी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली की कुंडी लगाने पर विभाग की सख्त कार्यवाही : पूर्व पार्षद के खिलाफ अगली कार्यवाही के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी : एसडीओ जोशी

होशियारपुर । पावर काम उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले तथा बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत विभाग की टीमें लगातार...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने नवजन्मी बच्चियों का सिविल अस्पताल में किया सम्मान : बेटियों के जन्म पर भी करें बेटों के जन्म जैसा स्वागत: डा. बलजीत कौर

होशियारपुर, 25 नवंबर: सामाजिक न्याय अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलों, सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने पिछले दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने से पहले सिविल...
article-image
पंजाब

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित : एडीएम ने पशु चिकित्सकों की भूमिका को सराहा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 अप्रैल। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांगड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारियों, उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन कांगड़ा, द्वारा कार्यशाला का आयोजन धर्मशाला के डीआरडीए हॉल में...
article-image
पंजाब

दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!