पंजाब पुलिस के SI का बेटा गगन गिरफ्तार : मुखबिरी के शक में की थी दोस्त की हत्या…चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को सफलता

by
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने मोहाली पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन में वांछित पंजाब पुलिस के एसआई के बेटे गैंगस्टर गगनदीप उर्फ गगन को बड़माजरा से एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में गगन ने खुलासा किया कि बुधवार को सेक्टर-23 में उसने अपने दोस्त कशिश की गोली मारकर हत्या की थी।  सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-23 के मकान नंबर 3289 से गोहाना के रहने वाले हरियाणा पुलिस मुलाजिम के बेटे कशिश गहलावत का शव बरामद किया। उसके सिर में गोली लगी थी।
कशिश गहलावत वर्तमान में खुड्डा अलीशेर में रह रहा था। सूत्रों ने बताया कि गगन को शक था कि कशिश उसकी मुखबरी पुलिस को न कर दे। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एसएचओ रोहित कुमार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि कई दिनों से गगन को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। वीरवार को भी सेक्टर 38 में गगन को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जहां कार सवार दो युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि गगन के हैप्पी पसिया के साथ भी लिंक सामने आए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि कहीं हैप्पी पासिया उसे शहर के थानों पर हमला करने के लिए तो नहीं इस्तेमाल करने वाला था।
पुलिस को देख शौचालय में घुसकर चलाई गोली
क्राइम ब्रांच ने बड़माजरा में एक घर में ट्रैप लगाया। पुलिस को देखकर आरोपी शौचालय में घुस गया और गोली चला दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मोहाली पुलिस को जानकारी दी। एसएसपी दीपक पारिक ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद जॉइंट ऑपरेशन में गगन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गगन के साथ मौजूद सेक्टर-23 निवासी कशिश खुराना को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसी के घर की दूसरी मंजिल से शव बरामद हुआ है। कशिश सेक्टर 23 में एक नेपाली लड़की एनी के साथ रह रहा था। दोनों ड्रग्स के आदी हैं। वारदात के बाद कशिश और लड़की गायब थे। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों नशे में धुत्त लग रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि मृतक कशिश, गगन और कशिश खुराना ने सेक्टर 23 में एक साथ ड्रग्स का सेवन किया था। हत्या के बाद गगन और कशिश खुराना मौके से भाग निकले थे।
दो दिन से घर में पड़ा था शव, मौके से ड्रग्स बरामद
सेक्टर 23 में मकान नंबर 3289 के सेकेंड फ्लोर पर कशिश गहलावत का शव बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान थे और मुंह पर खून लगा था। पुलिस को शव के पास से ड्रग्स भी बरामद किया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे सेक्टर 17 थाना प्रभारी रोहित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पांच घंटे तक जांच की, लेकिन पुलिस को मौके से गोली का कोई खोल बरामद नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि गोली सिर में फंस गई है। शाम करीब 7 बजे शव को सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने दाखिल किया नामांकन : तरनतारन में विपक्ष की जमानत होगी जब्त , आप उम्मीदवार दर्ज करेंगे शानदार जीत : सीएम मान

तरनतारन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासमुखी नीतियों के कारण आम आदमी पार्टी तरन तारन उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी और विपक्ष...
article-image
पंजाब

थाना गढ़ंशकर में भी दफ्तरी स्टाफ ने पौधारोपण कर ग्रीन चुनाव संबंधी ली शपथ : एस.डी.एम ने ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक कर सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण के दिए निर्देश

गढ़शंकर, 20 मई :  लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के जनरल पर्यवेक्षक डा.  हीरा लाल की ओर से दिए गए निर्देशों पर 045 गढ़शंकर में आज ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक एस.डी.एम-कम-सहायक रिर्टनिंग अधिकारी गढ़शंकर शिवराज...
पंजाब

जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : 25 जून : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने के संबंध में रपट दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सोनिका पुत्री संतू निवासी महहला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया क़ुरैशी…सरकार ने संदेश दिया है- पाकिस्तान वालों तुमसे ज्यादा मुसलमान हमारे मुल्क में

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें विदेश सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!