हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चंबा के ऐतिहासिक चौगान में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने फहराया तिरंगा 

by
ज़िला चंबा का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बना रही है राज्य सरकार : प्रो. चंद्र कुमार
एएम नाथ। चंबा
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज ज़िला स्तरीय समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।
May be an image of 4 peopleMay be an image of 7 people
प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में ज़िलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में महान स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
May be an image of 10 people
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी देशवासियों के लिए एकता और अखंडता का प्रतीक है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के मूल स्वरूप और गरिमा को बनाए रखने के लिए कांग्रेस सरकार का विशेष योगदान रहा है।
May be an image of 9 people
उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, राजीव गांधी विद्युतीकरण जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के सार्थक व सकारात्मक परिणाम निकले हैं।
May be an image of 9 people
राज्य सरकार ने भोजन, शिक्षा, सूचना, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे अधिकारों को सुनिश्चित बनाकर जनसाधारण को समाज की अंतिम पंक्ति से लाकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है।
प्रो. चंद्र कुमार ने आकांक्षी ज़िला चंबा के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार की विशेष प्रतिबद्धता का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।
May be an image of 4 people
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ ज़िले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
May be an image of 8 people and text
कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, गैर सरकारी संस्थाओं सहित मार्च पास्ट करने वाली टुकड़ियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों-कलाकारों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, पूर्व सैनिक विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता त्रैमासिक बैठक में आयोजित : 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन :

एएम नाथ। चंबा, 31 जनवरी :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च 2026 तक चलेंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें : एचआरटीसी को ग्रीन हाइड्रोजन बसों की संभावना तलाशने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को हिमाचल के चुनौतीपूर्ण और पहाड़ी क्षेत्रों के मद्देनजर राज्य के लोगों के लिए परिवहन सेवाओं में विस्तार करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर विवाद गहराया : ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

रोहित जसवाल ।  ऊना, 27 अगस्त। पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले करीब 10 दिनों से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 : विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा कांगड़ मंच

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल।राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ मंच विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा रहा। सामाजिक जागरूकता के साथ व्यापक जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए, दिनभर स्वास्थ्य, महिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!