डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर में 76वे गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार और सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत क्लब’ की ओर से 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन पूर्ण देशभक्ति की भावना से किया गया ,जिस का थीम ‘स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास’ रहा I इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री.आर.एम.भल्ला जी ने पूर्ण सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया I इस अवसर पर कमेटी सदस्य श्री सुभाष गाँधी तथा कॉलेज का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था I
प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने सभी उपस्थित अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया तथा कहा कि देश के सच्चे नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हमें देशभक्ति की भावना से पूर्ण होकर देश की रक्षा करते हुए उसे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करें I
बी.एड. के छात्रों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर भाषण, गीत ‘ख़ुशी के गुनगुनाते बढ़ते जाए हम’ और ‘ए वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू’ गाकर सभी का मन देशभक्ति की भावना से भर दिया I छात्रों ने समूह नृत्य तथा भांड जैसी प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मनोरंजन किया I
इस अवसर पर प्रधान डॉ.अनूप कुमार ने सभी को इस महान दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आज हम संविधान में अपने विश्वास की पुनः पुष्टि करें और सभी नागरिकों के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हों I
मुख्य अतिथि सचिव श्री.आर.एम.भल्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन बहुत शुभ दिन है I देशवासियों के बलिदानों से ही आज यह आज़ादी हमें प्राप्त हुई है ,पर इस आज़ादी और देश को बचाने का दायित्व आज की युवा पीढ़ी पर है ,इसलिए आज हम सभी को यह प्रण करना चाहिए कि हम नशों से दूर रह कर निःस्वार्थ भाव से देश की उन्नति में योगदान डालेंगे I अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

41वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली हुए उपस्थित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पिछले दिनों एनजीओ पंजाब ने गरीबों के लिए दसवांथ को खालसा पंथ को समर्पित किया, जिसमें अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और विदेशों में अथक परिश्रम करने...
article-image
पंजाब

डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख को पुलिस मेडल से किया जाएगा सम्मानित

गढ़शंकर :आजादी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पंजाब पुलिस के 14 अफसरों को मेरिटोरियस सेवाओं के लिए पुलिस मेडल देने के लिए सूची जारी की गई है। सूची में गढ़शंकर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

25 पार्टियों के 50 नेता रहे शामिल : राहुल गांधी के आवास पर इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक

नई दिल्ली : राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की गई। इस बैठक में लगभग 25 पार्टियों के 50 नेता मौजूद थे। इन पार्टियों में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीपीएस रहे छह विधायक विधानसभा सदस्यता से दें इस्तीफा: सुरेश कश्यप

शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के बाद छह विधायकों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। ये सीपीएस...
Translate »
error: Content is protected !!