लखपति दीदी पहल के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by
विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए खंड स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।
वह आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यान्वित की जा रही लखपति दीदी पहल के ज़िला चंबा में सफल कार्यान्वयन को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों में कौशल विकास को लेकर लखपति दीदी पहल के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान ज़िला के विभिन्न विकास खंडों से चयनित स्वीकृत क्षमता (अप्रूव्ड पोटेंशियल दीदीस) की 7009 दीदियों की संख्या को और बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का कन्वर्जेंस कर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने को निर्देशित किया।
उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों में कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और बढाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) द्वारा जिला के भेड़-बकरी पालक बहुल क्षेत्रों में शीप शेअरिंग मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही को कहा।
साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि 3 लाख से 6 लाख तक की वार्षिक आय अर्जित करने वाली लखपति दीदियों के सफलता पूर्वक कार्यों की जानकारी को अन्य स्वयं सहायता समूहों के साथ भी साझा की जाए तथा खंड स्तर पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सभी विकास खंडों में बिक्री केंद्र भवन बनाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर,उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र सिंह, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, अर्थशास्त्री ज़िला विकास विनोद कुमार, कौशल विकास निगम से यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी, आरएसईटीआई से मनीष कुमार, लीड बैंक से विवेक चौहान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर सुझाव DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आमंत्रित किये

कुल्लू, 20 फरवरी:  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की फीडबैक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर नोनी राणा, काला राणा का भाई लंबे समय से था फरार

नई दिल्ली :  भारत के मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर में से एक, नोनी राणा को यूनाइटेड स्टेट्स में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने उसे नियाग्रा बॉर्डर के पास तब हिरासत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन यात्रा- भाजपा निकालेगी पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित सड़कों पर निकालेगी : जयराम ठाकुर

25 दिसम्बर सुशासन दिवस और 26 को वीर बाल दिवस मनाएगी भाजपा हिमाचल में पीठ का बोझ उतारने में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का बहुत बड़ा योगदान : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी  :  पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार्ड

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार् जन सुनवाई के बाद हरोली में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की ऊना : हरोली विस क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!