कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

by
पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की मां ने उसकी हरकत की निंदा करते हुए कहा कि उसके परिवार के सदस्य अब युवक के संपर्क में नहीं हैं।
     धरमकोट में मीडिया से बात करते हुए आकाशदीप की मां आशा रानी जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं, उन्होंने कहा, “जब मैं काम से लौटी तो गांव की कुछ महिलाओं ने मुझे बताया कि मेरे बेटे को एक अपराध के लिए गिरफ़्तार किया गया है। उन्हें अपने फ़ोन पर समाचार अपडेट से यह पता चला।
दुबई गया था अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का आरोपी :  आरोपी की मां ने बताया कि आकाशदीप अविवाहित है और उसने केवल 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है। आशा रानी ने बताया, “आकाश तीन साल पहले दुबई में मजदूरी करने के लिए घर से चला गया था। हमने उसे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वहां भेजा था। उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे और कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा। दुबई से लौटने के बाद वह अमृतसर में किराए के कमरे में रहने लगा। दुबई से लौटने के बाद वह हमसे कभी नहीं मिला।”
उन्होंने कहा कि परिवार को नहीं पता कि उसका किसी संगठन या राजनीतिक दल से कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने कहा, “हम उसके कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। उसने बहुत बड़ी गलती की है और हम इसे स्वीकार करते हैं लेकिन पहले वह ऐसा नहीं था। पिछले दो-तीन सालों में उसने अपने बाल और दाढ़ी बढ़ा ली है।”
आकाशदीप का परिवार धर्मकोट कस्बे के चुग्गा रोड पर रहता है। उसके पिता खेत में मजदूर के तौर पर काम करते हैं। उनकी बहन मस्कट में काम करती है और दो छोटे भाई पढ़ाई कर रहे ।
क्या है मामला?    रविवार को गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट निवासी आकाशदीप सिंह (24 साल) ने बी आर अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश में हथौड़ा लेकर उसके पास रखी सीढ़ी पर चढ़ गया । उसने कथित तौर पर मूर्ति के नीचे रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कोतवाली पुलिस ने आकाशदीप को गिरफ्तार कर उसका बयान दर्ज किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ उप तहसील को 35 वर्षों में नहीं मिला तहसील का दर्जा, 12 पटवार सर्कलों के लोग मायूस

नायब तहसीलदार का पद एक माह से रिक्त कुठाड़, 2 जुलाई (तारा) : जिला सोलन की सबसे पुरानी उप तहसील कृष्णगढ़ को 35 साल बीत जाने के बाद भी तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया...
article-image
पंजाब

एक और पंजाब में उपचुनाव : बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती, है रिकॉर्ड

चंडीगढ़ : पंजाब में जल्द ही तरन तारन विधानसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए सरदार हरजीत सिंह सन्धु को...
article-image
पंजाब

पंजाब में नामांकन-पत्र भरने का सिलसिला शुरू : पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 21 हज़ार 555 : पुरूष वोटर -1 करोड़ 12 लाख 67 हज़ार , महिला वोटर 1 करोड़ 1 लाख 53 हज़ार 767 और 769 अन्य वोटर : सिबिन सी

चंडीगढ़ : लोक सभा मतदान 2024 के लिए पंजाब में नामांकन-पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है और 14 मई तक जारी रहेगा। 11 और 12 मई को छुट्टियाँ होने के कारण कागज़ जमा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : दोषी को बिहार से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 11 मई : गढ़शंकर पुलिस द्वारा अप्रैल 2024 में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ...
Translate »
error: Content is protected !!