पोसी ब्लॉक में टीकाकरण केंद्रों का DHO डॉ. सीमा गर्ग ने आकस्मिक किया दौरा : ममता दिवस के दौरान आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा

by
गढ़शंकर :   जिला टीकाकरण अधिकारी होशियारपुर डॉ. सीमा गर्ग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य केंद्र बीहड़ा और सतनौर, उप केंद्र पारोवाल और आयुष मानव आरोग्य केंद्र पोसी का ममता दिवस के दौरान आकस्मिक निरीक्षण किया।
 इस दौरान उन्होंने फील्ड स्टाफ के कार्यों की सराहना की और निर्देश दिए कि गांव के हर बच्चे का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह भी इस निरीक्षण में शामिल थे। डॉ. सीमा ने फील्ड स्टाफ सीएचओ, एएनएम, मल्टी परपज हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह टीकाकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाएं। इस मौके पर डॉ. हरपुनित कौर, डॉ. संदीप सिंह, एलएचवी जोगिंदर कौर, सीएचओ डॉ. किरणजीत कौर, अमरदीप कौर, एएनएम ममता रानी, सुरिंदर कौर, सुरजीत कौर, दलजीत कौर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमन भारती, बलदेव राज, अमरनाथ, राम शरण और आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। डॉ. सीमा ने माताओं को भी संबोधित किया और बच्चों के समय पर टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन असंवैधानिक : प्रोफैसर चंदूमाजरा

पटियाला : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद प्रोफैसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रशासनिक सुधारों के नाम पर प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जा...
article-image
पंजाब

गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 6 अक्तूबर को करवाया जाएगा/रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

*इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने किया 62 प्रत्याशियों का एलान : हरोली बड़सर सहित 6 सीटों पर अभी तक पेच फंसा हुया, 1 मंत्री सहित 11 विधायको के टिकट काटे

शिमला : भाजपा दुारा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है और हरौली, कुल्लू, बड़सर, देहरासहित छे सीटों पर अभी पेच फंसा हुया...
Translate »
error: Content is protected !!