माता पिता की पूण्यतिथी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनायेंः उमेश राणा

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से सचिव लायन उमेश राणा ने अपने माता जी स्वर्गीय सरूप कांता पत्नी स्वर्गीय शाम लाल राणा की पूण्य तिथी के अवसर पर वृद्धाश्रम, राम कलोनी कैम्प में सभी बज़ुर्गों को बूट-जुराबें व खाद्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर लायन उमेश राणा ने कहा कि हमें अपने माता पिता की पूण्य तिथी व अन्य खुशी के मौकों को भी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनाना चाहिये और उनकी याद में एक-एक पौधा भी अवश्य लगाना चाहिये तां जो आने वाली पीढि़यों को भी पता चल सके कि यह पौधा भी हमारे परिवार का सदस्य है। उमेश राणा ने कहा कि आज माता जी की पूण्य तिथी पर वृद्धाश्रम में आकर मन को इतना स्कून मिला जिसकी कोई मिसाल नही। उन्होंने बज़ुर्गों को कहा कि अगर किसी भी चीज़ की ज़रूरत हो तो वह उन्हें अपना बेटा समझ कर निसंकोच कर्मचारी के माध्यम से उन्हें संदेश भेज सकते हैं।
इस अवसर पर लायन हरजीत सिंह भाटिया प्रधान, लायन विजय अरोड़ा, लायन संजीव अरोड़ा, रोहित बरकी, पंकज कुमार, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, गौरव खट्टड़, जीवन कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਏਕਮ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮੁਬਾਰਕ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ । ਏਕਮ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਪਰ ਸਤਲੁਜ ਬਿਆਸ ਟਾਈਮਜ਼ ਵੱਲੋ ਮੁਬਾਰਕਾ। ਏਕਮ ਬੈਂਸ ਦੀ ਮਾਤਾ ਪ੍ਰੀਤੀ ਤੇ ਪਿਤਾ ਰਵੀ ਨੂੰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨੀਤੂ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਹੇਮਰਾਜ ਵਲੋਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। Share     
article-image
पंजाब

मनरेगा कर्मचारी युनियन की बैठक : 20 सितंबर को एडीसी कार्यालय होशियारपुर के समक्ष धरना देने का निर्णय

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) मनरेगा कर्मचारी युनियन की जिला कमेटी की बैठक अध्यक्ष परमजीत कौर के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर संगठन के नेता बलविंदर कौर, सोहन लाल, रक्षा देवी, वरिंदर कौर, कमला देवी, दविंदर...
article-image
पंजाब

Efforts will be made to

The administration will also prioritize keeping the district clean  : DC Rajesh Dhiman Nawanshahr: Daljeet Ajnoha : Oct.08 –  District Nawanshahr Deputy Commissioner Rajesh Dhiman while  talking to senior journalist Daljeet Ajnoha on various...
Translate »
error: Content is protected !!