मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

by
एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मंझार में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के घर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण किया तथा कहा कि उन्होंने हमेशा प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वे फतेहपुर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे तथा आज जो भी विकास इस क्षेत्र में हुआ है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, मलेन्द्र राजन, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, नीरज नैयर, राकेश कालिया और हरदीप सिंह बावा, अध्यक्ष, राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम विशाल चम्बियाल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी तथा आशा कुमारी, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के रक्कड़ में अवैध कॉलोनी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सरकार को नोटिस

धारा 118 के उल्लंघन और गैर-कृषक द्वारा कॉलोनी बसाने के आरोपों पर अदालत ने मांगा जवाब; 22 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई रोहित जसवाल। ऊना। जिले के रक्कड़ में धारा 118 का कथित उल्लंघन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में ऊना में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू : पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया शुभारंभ

 विजेता टीम को 45 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 25 हजार रुपये रोहित जसवाल।  ऊना। पुलिस स्मृति दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन ऊना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक सतपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी फंसे 55 लोगों को सुरक्षित निकाला : रात भर चला बचाव अभियान, एसडीएम डीएसपी टीम सहित डटे रहे

एनडीआरएफ ने भी की मदद, नदियों के किनारे नहीं जाने की दी हिदायतें धर्मशाला, 18 जुलाई। इंदौरा उपमंडल के घंडारा तथा म्यानी में ब्यास नदी में फंसे लोगों को भारी मशक्कत के साथ रात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान : राजस्व से जुड़े दुरुस्ती के सभी लंबित मामलों का 31 अक्तूबर तक होगा शतप्रतिशत निपटारा – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर. ऊना जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इसमें सभी लंबित राजस्व दुरुस्ती मामलों का 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत...
Translate »
error: Content is protected !!