सेवा भावना से गौशालाओं में हो गऊओं की सेवा : विजय चोपड़ा

by
श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बसी गुलाम हुसैन के महंत उदय गिरि जी के मार्गदर्शन में गऊशाला की स्थापना
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट बस्सी गुलाम हुसैन द्वारा स्थापित सिद्धयोगी गौशाला का शुभारंभपंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा और आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदय गिरि जी महाराज ने राजपूत भवन शिव्याक्ति नगर बहादुरपुर में किया।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। इससे पूर्व श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बसी गुलाम हुसैन में हवन यज्ञ किया गया। गौ माता का शास्त्रीय विधि से पूजन किया गया। महर्षि भृगु बेद विद्यालय के छात्र साधकों ने वेदमंत्रों का उच्चारण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री विजय चोपड़ा ने कहा कि गौशाला में गऊओं की देखभाल सेवा भावना से होनी चाहिए। गौशाला का संचालन पारदर्शी ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूध, गौमूत्र और गोबर के सदुपयोग और बिक्री से प्राप्त धन से सड़कों और बाजारों में घूम रहे निरीह गौवंश को आश्रय देना चाहिए।
इस अवसर पर सर्वधर्म सद्भावना कमेटी के कन्वीनर और श्री सिद्धेश्वर मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव अनुराग सूद ने कहा कि स्वामी उदय गिरि जी जैसे सन्ने महात्मा परमार्थ की भावना से जी संकल्प करते हैं वह उनके तपोबल की शक्ति और जनसहयोग से अवाय पूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का संकल्प है कि आज शुरू की गई गौशाला का शीघ्र विस्तार ही और उन्होंने समाज से इस परमार्थ के कार्य में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सोक्षण सूद, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, मेयर सुरिंदर छिंदा, वैकफिको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी, अहमदिया जमात से जानी तनवीर अहमद, लॉरेंस चौधरी ने भी विचार प्रकट किए और इस पुण्य कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ डिप्टी मेयर परवीन सैनी, जालंधर के उद्योगपति प्रिंस ग्रोवर, पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी व लवकेश ओहरी, पूर्व पार्षद मोहनलाल पहलवान, को आप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, ‘आप’ नेता वरिन्द्र बिंदू पंजाब गौसेवा बोर्ड के सदस्य जसपाल सिंह बेची, सरपंच सुखजिन्द्र सिंह काका,पूर्व सरपंच नरवीर नंदी, नरेश बैंस,
सचिव मार्कीट कमेटी विनोद शर्मा, सूद सभा अध्यक्ष अरविंद सूट एडवोकेट, मुकेश डाबर, डा. हर्षविन्द्र सिंह पठानिया, प्रिं. आरती सूद मेहता, प्रो. देखें कोहली, रेडक्रास के सचिव मंगेश सूद कार्यकारिणी सदस्य राजीव बजाज, युवा एक्सपोर्टर राजीव पलाहा, समाज सेवक हरीश शर्मा, रवि मेहता, प्रिं. मलकीयत
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों का मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने लाजंवति स्पोर्टस कांप्लेक्स में खेल मुकाबलों की करवाई शुरुआत खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की होशियारपुर :12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

सैला से लुधियाना वाया पोसी, बंगा जाने वाली बस्सों को दोबारा चलाने की मांग को लेकर डिप्टी सपीकर को दिया ज्ञापन

गढ़शंकर : सैला से लुधियाना वाया पोसी, बंगा जाने वाली बस्सों को दोबारा चलाने की मांग को लेकर डिप्टी जय कृष्ण सिंह रोड़ी को मैडीकल प्रैकटिशनर एसोसिएशन पंजाब के जिलाध्यक्ष अकाशदीप वेदी के नेतृत्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रोहित जसवाल। ऊना, 29 जनवरी. प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के...
Translate »
error: Content is protected !!