70 सीटें, 246 सांसद : दिल्ली की गलियों में घूम रहे सांसद-कैसे काम कर रहा बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट?

by
नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। कल शनिवार और आज एनडीए के लगभग 246 सांसदों ने दिल्ली में विभिन्न मंडलों में जाकर आज वोट मांगा और प्रचार किया।
 एनडीए के सभी सांसदों को इस हफ्ते अपने क्षेत्र में ना जाकर दिल्ली में रुकने और प्रचार में लगने की अपील जेपी नड्डा ने की थी।   दिल्ली में एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार और वोट मांगने वाले दलों में प्रमुख रूप से बीजेपी के अलावा, जेडीयू, शिवसेना, एलजेपी और टीडीपी के सांसद शामिल हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 31 दिसंबर को दोपहर में संसद परिसर में एनडीए सांसदों की बैठक कर उनसे दिल्ली में प्रचार के लिए सबसे छोटी इकाई मंडल स्तर पर जाकर बीजेपी और एनडीए के सांसदों को वोट मांगने की अपील की थी।
नड्डा की अपील के बाद सांसदों की लगाई गई ड्यूटी
सांसदों से नड्डा की अपील के बाद इन सभी सांसदों को कोऑर्डिनेट करने और उनके लिए उपयुक्त विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में ड्यूटी लगाई गई. इन सभी सांसदों को कोऑर्डिनेट करने के लिए दिल्ली बीजेपी के जिला अध्यक्ष स्तर के 5-6 लोगों को लगाया गया है जो पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बैठकर स्टेट वाइज डेमोग्राफी की सूची के आधार पर सांसदों को उपयुक्त मंडल में स्थानीय नेताओं के साथ उस इलाके में भेज रहे हैं।
दिल्ली की गलियों में घूम रहे सांसद
मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी सांसदों को उनके प्रदेश की बहुलता वाली आबादी के इलाकों अथवा मंडलों को चिन्हित कर उसमें काम पर लगाया गया है. कहीं-कहीं 1 मंडल में दो-दो एनडीए सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है और बीजेपी के बूथ लेवल कार्यकर्ता और विस्तारक उनको लेकर दिल्ली के गलियों में जा रहे हैं. माइक्रो मैनेजमेंट इस स्तर का किया गया है कि यदि दिल्ली के किसी मंडल में छपरा के रहने वाले वोटर हैं तो वहां छपरा, सिवान और महाराजगंज के सांसदों को वोट मांगने के काम में लगाया गया है।
प्रचार के लिए अब केवल दो दिन का समय
दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अब केवल दो दिन का समय बचा हुआ है. नियमानुसार वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा. ऐसे में बीजेपी अब प्रचार के आखिरी दौर में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. यही वजह है कि बीजेपी पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच में जा रही है और एक-एक वोटरों को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला
इस बार के विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी को बीजेपी से तो टक्कर मिल ही रही है, लेकिन कांग्रेस से भी उसको सियासी हमलों का सामना करना पड़ रहा है. खुद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई बड़े नेता प्रचार करते हुए नजर आ चुके हैं. अब देखना है कि 5 फरवरी को वोटिंग के बाद 8 फरवरी को आने वाले नतीजे क्या कहते हैं?
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बिताये पलों को किया स्मरण   – सादगीप्रीय तथा अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे डॉ. मनमोहन सिंह : खन्ना

होशियारपुर 27 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए भगवन से प्रार्थना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने सलोह में 3.48 करोड़ रुपए से बने सब स्टेशन का किया लोकार्पण

सुखराम चैधरी ने ढक्की स्कूल में किया 79 लाख से बनने वाले 8 कमरों के ब्लॉक का शिलान्यास ऊना, 13 सितंबरः बहुद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने आज हरोली विस क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमालयन जनजातियों का इतिहास एवं संस्कृति सम्मेलन का समापन : जनजातीय संस्कृति राष्ट्रीय विरासत का अभिन्न अंग: प्रो नारायण

धर्मशाला, 29 अक्तूबर। भारत की जनजातियां देश के लगभग सभी राज्यों में फैली हुई है। अलग- अलग राज्यों में इनके रीति-रिवाज और रहन सहन भी एकदम अलग होते हैं। जनजातियां, भारतीय आबादी का एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण

ऊना :2 मार्च : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क अंद्रोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!