एनएसआईसी और एनटीपीसी के प्रयासों से महिलाएं बन रही सवाबलम्बी : बटवाड़ा में 25 महिलाओं को करवाया ड्रैस मैकिंग का 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण

by
मंडी, 2 फरवरी। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मण्डी के माध्यम से सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत मण्डी जिला के सूदूर गाँव बटवाड़ा में 25 महिलाओं को ड्रैस मैकिंग का 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का समापन एनटीपीसी कोलडैम सीनियर मैनेजर अंजुला अग्रवाल एंव एनएसआईसी चीफ मैनेजर प्रदीप कुमार द्वारा उपप्रबंधक पूर्ण सिंह, प्रबंधक लोकेश भाटिया एंव मुकेश गर्ग की उपस्थिति में किया गया।
प्रशिक्षण में महिलाओं को बच्चों व महिलाओं के विभिन्न प्रकार के वस्त्र डिजाइन करने एंव सिलने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाये गए कपड़ों व उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिन्हें देख अंजुला अग्रवाल उनके हुनर की तारीफ किए बिना ना रह सकी। उन्होंने एनएसआईसी द्वारा दिए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना की और इसे एनटीपीसी कोलडैम का नारी शशक्तिकरण की ओर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान प्रदीप कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं के हुनर को सराहा और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह में एनटीपीसी द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन, टेलरिंग किटें एंव प्रमाण पत्र बांटे गए ताकि महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनें। समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया।
एनएसआईसी प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया की कुछ महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान ही घर से व्यावसायिक काम शुरू कर दिया है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे पारिवारिक खर्च में भागीदारी निभा रही हैं।
प्रशिक्षण का लाभ उठाने वाली महिलाओं ने एनएसआईसी संकाय प्रियंका की प्रसंशा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण का तरीका बहुत ही अच्छा रहा जिससे उन्हें सीखने में बहुत आसानी हुई और कपड़े सिलने का व्यवसाय अच्छे से चला सकती हैं।
एनटीपीसी सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत एनएसआईसी मण्डी के माध्यम से अन्य गाँव में भी इसी तरह के निरूशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है जोकि उन गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एनएसआईसी समन्वयक विनय कुमार, सोमनाथ, योगेश्वरी, कोर्स संकाय प्रियंका शर्मा, प्रधान निशा शर्मा एंव प्रशिक्षु महिलायें उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला शिक्षा एवं सिखलाई संस्थान होशियारपुर ने उल्लास कार्यशालाओं के माध्यम से साक्षरता मिशन का नेतृत्व किया, शिक्षार्थी लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर”

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत को 100% साक्षर बनाने के राष्ट्रीय मिशन के तहत, DIET होशियारपुर द्वारा उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक श्रृंखलाबद्ध उल्लास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है,...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों के सामने पीती थी सिगरेट महिला टीचर , सस्पेंड : पढ़ाई के दौरान करती थी तंत्र-मंत्र और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी

लुधियाना । सरकारी प्राइमरी स्कूल भूखड़ी कलां की ईटीटी अध्यापिका कमलजीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। अध्यापिका के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय एलीमेंट्री से हासिल रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के मुलाजिम 13 से 17 सितंबर पर रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर 

गढ़शंकर, 12 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, ज्वाइंट फोरम तथा एकता मंच, जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तय किये कार्यक्रम अनुसार मंडल कार्यालय गढ़शंकर में धरना दिया गया। चल रहे संघर्ष में समूचे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी महिला मजदूर की हत्या : महिला के पति ने लोहे की राड और कैंची मार कर हत्या कर अरोपी पति फरार

गढ़शंकर : गांव पनाम में खेतों में सिंचाई के टियुबवैल की मोटर पर प्रवासी महिला मजदूर का शव बरामद कर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!