तीसरी बार बनी चैंपियन – हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास

by
रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से हराकर अपने विजय अभियान को बरकरार रखा। यह उपलब्धि हासिल करने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम देश की पहली टीम बन गई है।
फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने अपनी आक्रामक खेल शैली से हरियाणा को परास्त किया। हिमाचल की खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और हरियाणा की टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल के कार्यकाल में प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रदेश में कबड्डी को और अधिक लोकप्रिय बनाने का काम करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार

इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ था हादसा डीजीपी ने इंस्पैक्टर के घर पहुंचकर दी सांत्वना एएम नाथ। फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला परिसर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादीशुदा प्रेमिका ने की थी हत्या, अब पूरा परिवार गिरफ्तार : 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का खुल गया राज – पंकज ने बनाया था निशु के नाम का टैटू, 9 साल का था रिलेशन

एएम नाथ।पालमपुर :   पंकज के मर्डर के 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का राज खुल गया है। इस क्राइम थ्रीलर कहानी की तरह जब परत-दर-परत खुलती है तो हर कोई हैरान है। मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था का उत्कर्ष है मोदी का सेवाकाल …असम्भव को संभव कर दिखाने से ब्रांड मोदी की है पहचान : जयराम ठाकुर

मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी एएम नाथ। शिमला :  शिमला जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ब्रांड मोदी की चर्चा है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!