मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

by
नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने महिला को फोन करके अकेले वापस आने के लिए धमकाया।  शिकायत मिलने पर, रविवार दोपहर बनभूलपुरा थाने के सादा कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने लालकुआं में युवक को पकड़कर बच्चे को छुड़ा लिया।
पुलिस के अनुसार, एक महिला के अपने भांजे के साथ अवैध रिश्ते थे और वह कुछ समय से उसके साथ रह रही थी। दो-तीन दिन पहले जब महिला घर लौट आई, तो भांजा नाराज हो गया और उसने मामी को सबक सिखाने के लिए उसके बेटे का अपहरण करने का निर्णय लिया।
आरोपी ने शनिवार को टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर से ले लिया। जब बच्चा काफी देर तक वापस नहीं आया, तो महिला को चिंता हुई। कुछ समय बाद उसे शख्स का फोन आया, जिसमें उसने धमकी दी कि यदि वह अकेले नहीं आई, तो वह उसके बेटे की हत्या कर देगा और शव को नाली में फेंक देगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला को युवक के पास जाने के लिए कहा गया, जबकि पुलिसकर्मियों की एक टीम उसे ट्रैक करने के लिए तैयार थी। जैसे ही आरोपी युवक लालकुआं के फ्लाईओवर पर महिला से मिलने आया, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और मौके से बच्चे को भी सुरक्षित रूप से बरामद किया। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। आरोपी के विरुद्ध हत्या की नीयत से अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 और स्कूल होंगे बंद, वजह जानकर चौंक जाएंगे : हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 100 और स्कूल बंद होंगे. राज्य में 100 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में एक भी छात्र नहीं हैं और सरकार इसे बंद करने जा रही है. चालू...
article-image
पंजाब

सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर टाटा ऐस चढ़ी : एक की मौत व तीन गंभीर घायल

गढ़शंकर : 16 जुलाई: मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़- होशियरपुर पर गांव सतनौर के पास सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठे लोगों पर टाटा ऐस चढऩे से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर...
article-image
पंजाब

जाखड़ को पुलिस से मिली क्लीन चिट

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा दलित भाईचारे के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में क्लीन चिट दे दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में गृह कर में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट देने पर बनी सहमति : नगर पंचायत की साधारण बैठक आयोजित

शाहपुर, 25 अगस्त। नगर पंचायत शाहपुर की साधारण बैठक में गृह कर पर एक बर्ष की अतिरिक्त छूट देने संबंधित प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष 22-23 को भी कर मुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!