भव्य-दिव्य होगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव : 27, 28, 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याएं, माहभर चलेगा ट्रेड फेयर

by
उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली
रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी। लंबे इंतजार के बाद, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह उत्सव हरोली क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर को नई ऊर्जा देने का अवसर होगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसे यादगार बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को हरोली के बीडीओ कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांगड़ मैदान में होगा उत्सव, 27 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ शुभारंभ
उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय हरोली उत्सव हरोली के कांगड़ मैदान में पूरे भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा निर्देशों के अनुरूप इस उत्सव को यादगार और जनसहभागिता से भरपूर आयोजन बनाने पर जोर रहेगा।
27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ उत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। 27, 28 और 29 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्याएं इस महोत्सव का आकर्षण होंगी, जहां दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक समूहों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, संध्या समय स्थानीय कलाकरों व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज हस्तियां अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगी।
महीनेभर चलेगा ट्रेड फेयर
उपायुक्त ने बताया कि यह उत्सव एक माह तक चलेगा, जिसमें कांगड़ मैदान में पूरे महीनेभर ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। इस मेले में प्रदेश और देशभर के स्वयं सहायता समूहों एवं व्यावसायिक संस्थानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय उद्यमिता और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
खेलों और रोमांचक गतिविधियों का होगा आयोजन
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, साहसिक मनोरंजन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें हॉट एयर बैलूनिंग सहित अन्य रोमांचक गतिविधियां शामिल रहेंगी
विभिन्न आकर्षणों से सजेगा मेला
उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
सफल आयोजन के लिए बनाई समितियां
उपायुक्त ने बताया कि उत्सव की तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग समितियों को सौंपी गई है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्सव आयोजन की लेआउट योजना जल्द से जल्द तैयार की जाए और संबंधित टेंडर प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
बैठक में एसडीएम हरोली विशाल ठाकुर ने आश्वस्त किया कि उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला और हरोली उपमंडल कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों के साथ उत्सव आयोजन को लेकर कांगड़ मैदान का निरीक्षण किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हाथ पर सिरिंज का एक निशान.’, पूर्व DGP के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या?

चंडीगड़ : पंजाब के पूर्व DGP (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। अकील के दाहिने हाथ पर कोहनी से करीब 7 सेंटीमीटर नीचे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत बजौरा से मनाली के मध्य में गैरकानूनी निर्माण कार्य पर नजर रखें – DC तोरूल एस रवीश

एएम नाथ। कुल्लू 26 जुलाई।   जिला स्तरीय समन्वय समिति (नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग) की बैठक वीरवार को उपायुक्त तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  उन्होंने नगर एवं ग्राम नियोजन नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश की मातृशक्ति को मिलेगा सुरक्षा कवच : जयराम ठाकुर

कहा, सर्वाइकल कैंसर से बेटियों के बचाव और सुरक्षित जीवन देने के लिए टीकाकरण का लाभ उठाएं एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं पास आज से भरें फॉर्म…पटवारी के 530 पदों पर हिमाचल में आवेदन शुरू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य भर्ती एजेंसी (HP RСA) ने राज्य भर में 530 पटवारी पदों के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर,...
Translate »
error: Content is protected !!