चड्ढा परिवार ने कितना गांव के स्कूली बच्चों को किटें व खेल सामग्री भेंट की

by

गढ़शंकर : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक साधारण समारोह के दौरान चड्ढा परिवार ने स्कूली बच्चों को स्कूल किटें व खेल सामग्री भेंट की। इस अवसर पर बोलते हुए सुधीर कुमार चड्ढा ने कहा कि हालांकि उन्हें इस गांव को छोड़कर दिल्ली वसे 30 साल हो चुके हैं, लेकिन उनका दिल आज भी इस गांव से जुड़ा हुआ है और समय-समय पर वे स्कूल व समुदाय को सहयोग प्रदान करते रहते हैं। समागम में चड्ढा परिवार के बतौर पारिवारिक सदस्य शामिल हुए विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि राज्य में स्कूलों का चेहरा बदलने में सरकारों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है।
राज्य में स्कूलों का चेहरा बदलने में सरकारों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी काफी भूमिका रही है और वे शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में और लोगों के अलावा समाजसेवी सुधीर कुमार चड्ढा और प्रदीप कुमार चड्ढा और उनके परिवार वाले स्कूल की सूरत बदल कर बच्चों को जरूरी सामान मुहैया कराते रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज श्री सुधीर कुमार चड्ढा और श्री प्रदीप कुमार चड्ढा स्कूल के सभी छात्रों को शैक्षिक किटें और खेल सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी, सरपंच बलजीत कौर बेदी, गुनप्रीत डालर, अमनप्रीत, कमलजीत कितना, सुरिंदर सिंह खालसा, ठेकेदार नरेन्द्र सिंह, ठेकेदार गुरदयाल सिंह, सतनाम सिंह व अन्य स्टाफ तथा गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान...
article-image
पंजाब

जिला मैजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने गांव पोसी, बडेसरों व लंगेरी को माइक्रो  कंटेनमेंट जोन किया घोषित

होशियारपुर | मनजिंदर कुमार पेंसरा : जिला मैजिस्ट्रेट-कम- डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने होशियारपुर में कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए धारा 144 सी.आर.पी.सी के अंतर्गत मिले...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के बजट को लेकर मुलाजिमों ने प्रतियां फूंक कर जताया रोष

होशियारपुर  28 जून : पंजाब-यू.टी. मुलाजिम तथा पैंशनर्स सांझा फ्रंट के आह्वान पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए पहले बजट को सिरे से रद्द करते हुए पंजाब जल स्रोत प्रबंधन तथा...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग और शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की हरजोत बैंस ने मांग की

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जो विपक्ष के निशाने पर थे ने इन दोनों में अपने हलके में अवैध माइनिंग की जांच करवाने को लेकर स्पीकर...
Translate »
error: Content is protected !!