पिता, पुत्र व भतीजे की मौत : ट्रेक्टर पलटा , सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहा था परिवार

by

सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहे परिवार की खुशियों पर शुक्रवार की देर रात ग्रहण लग गया। घर पहुंचने से पहले ही औसानपुर गांव में ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार पिता, पुत्र व भतीजे की मौत हो गई।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव निवासी रामदुलार राम उर्फ भोनू (62) ने शुक्रवार को मोहनसराय से एक सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदा। ट्रैक्टर को लेकर वह अपने पुत्र मन्नू राम (35) और भतीजे विनोद राम (45) के साथ अदलपुरा स्थित शीतला धाम में दर्शन-पूजन करने गए। ट्रैक्टर रामदुलार उर्फ भोनू चला रहे थे।  वापसी में वह हरहुआ चौराहा से पंचक्रोशी मार्ग पर औसानपुर गेट से घर की ओर बढ़े। औसानपुर गेट से लगभग 100 मीटर आगे बढ़ने पर मोड़ आते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। किसी तरह से ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि रामदुलार के तीन पुत्र थे, जिनमें से एक की उनके साथ मौत हो गई। मन्नू राम के चार पुत्र व एक पुत्री और विनोद के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि यह क्या अनर्थ हुआ? पूरे परिवार की खुशियां धरी की धरी रह गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत से विधानसभा तक कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ… हिमाचल में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार: सौदान सिंह

जनता त्रस्त, कांग्रेस मस्त, भाजपा हर बूथ तक देगी जवाब एएम नाथ। मंडी :  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने चारों सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित : चब्बेवाल से सांसद डॉ. राज कुमार के बेटे को और बरनाला से सांसद मीत हेयर के करीबी को बनाया उम्मीदवार

गढ़शंकर ।  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने  चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इन चारों सीटों पर 13...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। । एक बार फिर पंजाब पुलिस गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा कसने में कामयाब रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने किया सैनिक स्कूल का दौरा

हमीरपुर 08 फरवरी। हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती) मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने वीरवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में विभिन्न व्यवस्थाओं का...
Translate »
error: Content is protected !!