सिद्धू मूसेवाला के करीबी के घर फायरिंग, सात लोग नामजद और तीन गिरफ्तार

by
मानसा। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नजदीकी प्रगट सिंह के घर पर रात को कुछ व्यक्तियों द्वारा फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। इस मामले में थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया गया है।
मोटर साइकिल सवारों ने चलाई थी गोलियां
प्रगट सिंह के घर पर रात के समय मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने गोलियां चलाईं थीं। गोलियां घर के दरवाजे पर लगी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद सिंह ने शिकायत थाना सिटी पुलिस को की। उन्होंने बताया कि एक विदेशी नंबर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई जबकि इससे पहले भी प्रगट सिंह ने गैंगस्टरों द्वारा धमकियां मिलने की शिकायत 23 जनवरी को पुलिस को की थी।
तीन बदमाशों ने दिया पूरी घटना को अंजाम
इस पूरे मामले में फिरोजपुर जेल में बंद जस्सी पेंचर,जशन इंग्लैंड व हुसन कनाडा ने अंजाम दिया था। पुलिस ने जस्सी, कमल मद्दी व प्रभजोत सिंह उर्फ खादा को मानसा की अदालत में पेश करके उनका तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है जबकि अन्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
मूसेवाला के पिता की नहीं हो पाई गवाही, अब 28 को पेशी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्या मामले में उनके पिता बलकौर सिंह व जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह की शुक्रवार को भी पेशी नहीं हो पाई। अदालत ने उन्हें 28 फरवरी को पेश होने के आदेश दिए। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मानसा की अदालत ने सात फरवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं। वहीं, जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह को भी पेश होने के लिए कहा गया था जिन्हें अब 28 फरवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं।
वहीं एक दूसरी खबर में पिछले दिनों गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने दो आतंकियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
हैप्पी पशिया और तस्कर सरवन भोला से जुड़े हैं तार
आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है। दोनों की पहचान सिरसा के बग्गा सिंह और अमृतसर देहाती एरिया के पुष्कर सिंह उर्फ सागर के रूप में हुई है। अरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर शेयर की है। दोनों आरोपित विदेश में बैठे हैप्पी पशिया और तस्कर सरवन भोला के संपर्क में थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेकलामेशन प्रतियोगिता में ब्लाक स्तरीय पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सन्मानित

गढ़शंकर – शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय डेकलामेशन प्रतियोगिता में गढ़शंकर ब्लाक-1 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराए गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई के विद्यार्थियों को स्कूल प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान...
article-image
पंजाब

2 व 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: DC कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक, 18-19 वर्ष के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

तख्त पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार पर लगा धर्म प्रचार का बैन, इन फैसलों पर भी मुहर

श्री अकाल तख्त साहिब सचिवायल में मंगलवार को पांच सिंह साहिबान की बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी है। फैसलों में तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर धर्म...
Translate »
error: Content is protected !!