चंबा में विरासत-ए-चंबा कार्यक्रम के तहत हैरीटेज वाक का आयोजन : विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी तथा स्थानीय वासी हुए शामिल

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में विरासत ए चंबा आयोजन के तहत हैरीटेज वाक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के सचिव व भाषा कला एवं संस्कृति, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा उर्जा विभाग के सचिव राकेश कंवर ने किया। हैरीटेज वाक अखंड चंडी पैलेस से आरंभ होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर, चंपावती मंदिर, उपायुक्त कार्यालय भवन, विश्राम गृह, चौगान, दिल्ली गेट, हरीराय मंदिर से होते हुए भूरि सिंह संग्रहालय के सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान स्रोत व्यक्तियों विभिन्न स्थानों पर उपस्थित लोगों को धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थानों के वारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों को संबोधित करते हुए राकेश कंवर ने कहा कि आज का आयोजन मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल की एक प्रशंसनीय पहल है तथा ऐसे प्रयासों से न केवल लोगों को ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को जानने का अवसर मिलता है बल्कि मीडिया के माध्यम से देश-विदेश में बैठे लोगों को ऐसे महत्वपूर्ण स्थानों को जानने का मौका भी मिलता है।
उन्होंने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित अंतराल में बच्चों को ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर ले जाकर उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेक महान विभूतियां हैं जिनके साथ विद्यार्थियों का संवाद करवाया जाना आवश्यक है ताकि युवा पीढ़ी उनके अनुभव को जानकर अपने भविष्य जीवन को बेहतर बना सके। इस दौरान राकेश कंवर ने विद्यार्थियों से वार्तालाप भी की तथा उनसे संबंधित शिक्षण संस्थानों में शिक्षक संबंधी सुविधाओं बारे जानकारी ली।
इस अवसर पर दिव्य हिमाचल के राज्य ब्यूरो प्रमुख राजेश मंढोतरा, एडीएम अमित मेहरा, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, मेडिकल कॉलेज चंबा के संयुक्त निदेशक केशवराम, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी व अध्यापक तथा स्थानीय वासी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन! जानें बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम समेत किन मंदिरों में सिर्फ हिंदू जा सकेंगे

उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक अहम फैसला लेते हुए सोमवार यानी आज घोषणा की कि गैर-हिंदुओं को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम और उसके कंट्रोल वाले दूसरे मंदिरों में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय धार्मिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य :सरकार की तरफ से विस अध्यक्ष, कृषि मंत्री तथा उपमुख्य सचेतक रहे उपस्थित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

युवाओं तथा नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई एएम नाथ । धर्मशाला, 11 मई : पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक – अग्निहोत्री*

ऊना, 14 मार्च। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से परिचित हो सकें। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश...
Translate »
error: Content is protected !!