मक्लोडगंज में दिल्ली का युवक लापता – 5 जनवरी से फोन स्विच ऑफ, तलाश पर 25 हजार का इनाम

by
एएम नाथ। मैक्लोडगंज  :  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में दिल्ली से घूमने आया एक युवक लापता हो गया है। 5 जनवरी से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन और प्रशासन चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी अभिषेक को घूमने का शौक था और वह नए साल पर हिमाचल की यात्रा पर आए थे। उन्होंने जनवरी के पहले तीन दिन डलहौजी और भरमौर में बिताए और फिर 4 जनवरी को मैक्लोडगंज पहुंचे।
यात्रा के दौरान वह परिवार से लगातार संपर्क में थे और जल्द घर लौटने की बात कह रहे थे। लेकिन 5 जनवरी की सुबह से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है, जिसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
परिजनों की अपील, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
अभिषेक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। परिवार ने इलाके में पोस्टर लगाए हैं और आम जनता से मदद की अपील की है। अगर किसी को अभिषेक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस या उनके परिवार को सूचित करने की अपील की गई है। जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। अगर आप इस मामले से संबंधित कोई भी जानकारी रखते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में छोड़े शिशु को परिजनों ने नहीं अपनाया तो कानूनी रूप से किया जाएगा मुक्त

हमीरपुर 03 जनवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पिछले माह छोड़े गए एक शिशु को शिमला के टूटी कंडी स्थित बाल-बालिका शिशु गृह में भेज दिया गया है। जिला बाल संरक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिंग न करें, ओवरटेकिंग न करें व गाड़ी को लालबत्ती होने पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रोकें तथा ग्रीन सिंगल होने पर ही चलें,जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएं: एडीसी

ऊना : रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला व केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से गुड समेरिटन तथा सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 प्वाइंट में समझिए रात में बॉर्डर पर क्या-क्या घटा : सीजफायर के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान दुआरा सीजफायर तोड़ा तो ..भारत से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली । लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर की तोड़ा तो भारतीय सेना में जबरदस्त जवाब दिया और एक बार फिर पाकिस्तान को घुटनों ले बल ल दिया है।   सेना व यह सुरक्षा एजेंसियां पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!