लखीमपुर में शांतमई आंदोलन दौरान किसानों पर भाजपा के केंद्री मंत्री के बेटे व उनके साथियों दुारा गाड़ियां चढ़ा कर किसानों की जान लेना निंदनीय कृत्य

by

गढ़शंकर: लखीमपुर उत्तरप्रदेश में शांतमई आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के बेटे व उसके साथियों दुारा गाडिय़ां चढ़ाने से पांच किसानों की जान चले गई। यह घटना अति निंदनीय है। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा के बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि इतनी घिनौनी कार्रवाई के बावजूद मोदी व योगी ने एक शब्द मृत किसानों के लिए व उनके परिवारों के साथ संवेदना प्रकट करने के लिए शब्द नहीं बोला। इतनी संवेदनहीन सरकार कभी भारत में नहीं बनी। मोदी व योगी सरकार ने तो अंग्रेजों के जुल्म को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा किसानों पर गाडिय़ां चढ़ाने वाले भाजपा के मंत्री के बेटे व उसके साथियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकों तुरंत ग्रिफतार किया जाए और मृत किसानों को परिवारों को पचास पचास लाख मुआवजा और एक एक नौकरी सभी परिवारों को दें। उन्होंने कहा कि जव तक मृत किसानों को इंसाफ नहीं मिलता तव किसानों दुारा की जा रहे संघर्ष में आगे बढ़ कर आल इंडिया जाट महासभा संघर्ष करती रहेगी। इस पंजाब के महासचिव इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, संगठन सचिव मलकियत कंग, दोआबा जोन के उपाध्यक्ष दविंद्र सिंह व होशियारपुर के यूथ विंग के अध्यक्ष बलवीर सिंह ढिल्लों मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर ने जीती ऑवर ऑल ट्रॉफी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव आर.एम.भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट नवरोज शर्मा के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में...
article-image
पंजाब

ओवरसीज भर्ती ड्राइव 9 अक्तूबर को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में आयोजित होगी : युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर

एएम नाथ। शिमला : राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर...
article-image
पंजाब

डीएसपी संधु बर्खास्त – लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कराने वाले DSP गुरशेर सिंह संधु ?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू केस में आखिरकार पंजाब पुलिस के डिप्टी एसपी गुरशेर सिंह संधु पर गाज गिर गई है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पहचान रखने वाले डीएसपी संधु को पंजाब के डीजीपी ने...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज : पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में विशेष भूमिका निभा रहे यह खेल मुकाबले: डिप्टी स्पीकर रौढ़ी

होशियारपुर, 02 सितंबर: पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ खेल मुकाबलों के अंतर्गत जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों का आज शानदार आगाज हुआ। जिले के पांच ब्लाकों...
Translate »
error: Content is protected !!